scriptराजस्थान में यहां मौसम ने बदला रंग, तेज बारिश के साथ गिरे चने के आकार के ओले | hailstorm rain in jaipur and jodhpur weather forecast 19 october | Patrika News

राजस्थान में यहां मौसम ने बदला रंग, तेज बारिश के साथ गिरे चने के आकार के ओले

locationजयपुरPublished: Oct 19, 2019 08:34:26 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का रंग बदल गया। बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे।

rain in rajasthan
जयपुर। जयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम का रंग बदल गया। बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। फसल भीगने से खराबे की आशंका को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम का मिजाज पलटने से क्षेत्र के ग्राम सांगावाला, छापराड़ी, जैतपुर खींची, सीतापुरा, कांट, कालवाड़, मीणों की ढाणी में हल्की बारिश हुई। जिससे किसानों द्वारा खुदाई कर खेतों में रखी मूंगफली की फ सल भीगने से खराबे की आशंका हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जयपुर में धूप-छांव का खेल चलता रहा। ठंडी हवाएं भी चली। रात के समय हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
बदला मौसम, जिले में कई जगह ओलावृष्टि
जोधपुर जिले में कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। सेतरावा क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे सेगांवों में काली घटाएं बरसनी शुरू हो गई। सेतरावा कस्बे के समीपवर्ती सोलंकियातला, देवराजगढ़, बापूनगर व पदमगढ़ आदि गांवों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी आरम्भ हो गई। करीब 15 से 30 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इन गांवों में चने आकार के ओले गिरने से कुछ ही समय में धरती पर सफेद चादर फैल गई।
बादल छाए और हवाएं चली, तापमान में गिरावट

हाड़ौती में शनिवार को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली। इससे तापमान में गिरावट आ गई। कोटा में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में बादल छाए। धूप-छांव का खेल चलता रहा। ठंडी हवाएं भी चली। रात के समय हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। इससे एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.7 व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदी जिले में बादल छाने से मौसम में गलन हो गई। यहां दोपहर को धूप निकली। बूंदी अधिकतम तापमान 33 एवं न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बारां जिले में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 20 डिग्री रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो