scriptजयपुर एयरपोर्ट से  आज रात रवाना होगा हज यात्रियों का पहला जत्था | Haj pilgrims to go to Haj from Jaipur Airport | Patrika News

जयपुर एयरपोर्ट से  आज रात रवाना होगा हज यात्रियों का पहला जत्था

locationजयपुरPublished: Jul 17, 2019 11:39:13 am

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश से हज का मुकद्दस सफर आज से शुरू हो जाएगा। 420 हज यात्रियों को लेकर आज देर रात जयपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सऊदी अरब के लिए रवाना होगी।

huj

huj

जयपुर। प्रदेश से हज का मुकद्दस सफर आज से शुरू हो जाएगा। 420 हज यात्रियों को लेकर आज देर रात जयपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सऊदी अरब के लिए रवाना होगी। देर रात 1.45 बजे अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद सहित कई जन प्रतिनिधि पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
प्रदेश से इस बार 19 फ्लाइटों के जरिए 6 हजार 740 हज यात्री हज के लिए जाएंगे। एयरपोर्ट पर टर्मिनल 2 से ये फ्लाइट रवाना होगी। हज यात्रा को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई सामाजिक संगठन भी एयरपोर्ट पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

सुबह 10 बजे हज हाउस पहुंचे हज यात्री
वहीं दूसरी ओर आज पहली फ्लाइट के हज यात्री सुबह दस बजे रामगढ़ मोड़ स्थित हज हाउस पहुंचे और रिपोर्ट की। हज यात्रियों के साथ ही बड़ी संख्या में उनके परिजन और रिश्तेदार भी उन्हे हज के लिए विदा करने के लिए हज हाउस पहुंचे। हज यात्रियों को आज रात 8 बजे हज हाउस से बसों के जरिए हाजियों को जयपुर एयरपोर्ट पर लाया जाएगा। हाजियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इसके लिए हज हाउस में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
हाजियों को बारिश और धूप से बचाव के लिए वॉटर पूफ्र टैंट लगाए हैं। साथ ही महिला हाजियों के ठहरने के लिए भी हज के प्रथम तल पर बड़े-बड़े हॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। हाजियो को सऊदी अरब की मुद्रा उपलब्ध कराने के लिए हज हाउस में काउंटर भी लगाए हैं। हज यात्रियों के लिए खाने-पीने और भोजन की व्यवस्था कई सामाजिक संगठन कर रहे हैं। इससे पहले आज सुबह हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान ने हज हाउस पहुंचकर हज यात्रियों से मुलाकात की और अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ट्रेंडिंग वीडियो