scriptOMG हज यात्रियों में एक साल की नन्ही हज यात्री फिजा भी | hajj pilgrims flight Departure late night from airport | Patrika News

OMG हज यात्रियों में एक साल की नन्ही हज यात्री फिजा भी

locationजयपुरPublished: Jul 18, 2019 11:47:54 am

Submitted by:

firoz shaifi

प्रदेश से हज यात्रियों का पहला काफिला देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल टू से रवाना हुआ और आज सुबह 7.30 बजे सऊदी अरब के मदीना एयरपोर्ट पर पहुंचा।

huj

huj

जयपुऱ। प्रदेश से हज यात्रियों का पहला काफिला देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल टू से रवाना हुआ और आज सुबह 7.30 बजे सऊदी अरब के मदीना एयरपोर्ट पर पहुंचा। जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात मेले जैसा माहौल था। बड़ी संख्या में हज यात्रियों के परिजनों और रिश्तेदारों ने हज यात्रियों को मुबारक बाद देकर हज के लिए रवाना किया।
पहली फ्लाइट से 421 हज यात्री शामिल हुए। इनमें 210 पुरूष और 211 महिला हज यात्री शामिल हैं। पहली फ्लाइट के हज यात्रियों में सर्वाधिक 325 हज यात्री अकेले अजमेर जिले के हैं। पहली फ्लाइट के हज यात्रियों की बात करें तो इनमें सबसे छोटी हज यात्री 1 साल की फिजा परवीन तो वहीं सबसे बुजुर्ग महिला 81 साल की हमीदा बानो हज पर गए हैं।
इस मौके पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, सेंट्रल हज कमेटी की सदस्य फिरोजा बानो,हज कमेटी के चेयरमैन अमीन पठान सहित कई जन प्रतिनिधियों ने पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इससे पहले पहली फ्लाइट के हज यात्री बुधवार को सुबह 10 बजे रामगढ़ मोड़ स्थित हज हाउस पहुंचे, जहां से रात 8 बजे चार बसों के जरिए हज यात्रियों को एयरपोर्ट पर लाया गया। हज यात्रियों की दूसरी फ्लाइट शनिवार 20 जुलाई को रात 8 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी।

25 जुलाई को जाएंगे फ्लाइट
वैसे तो हज के लिए प्रत्येक दिन एक ही फ्लाइट जाएगी लेकिन 25 जुलाई को एक ही दिन में चार फ्लाइट हज यात्रियों को लेकर जाएंगी। इसके अलावा 27 जुलाई को भी दो फ्लाइट जाएंगी। हज यात्रियों की आखिरी फ्लाइट 1 अगस्त को रवाना होगी। गौरतलब है कि इस बार 19 फ्लाइटों के जरिए 6 हजार 735 हज यात्री हज पर जाएंगे। प्रत्येक फ्लाइट से 420 हज यात्री हज पर रवाना होंगे। वहीं हज हाउस में पहुंचने वाले हज यात्रियों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इसके लिए हज कमेटी की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो