script80 की उम्र में जाकर पूरा हुआ बचपन का ख्वाब, बुजुर्ग दंपती की पूरी हुई मुराद | Patrika News
जयपुर

80 की उम्र में जाकर पूरा हुआ बचपन का ख्वाब, बुजुर्ग दंपती की पूरी हुई मुराद

5 Photos
6 years ago
1/5

जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से गुरुवार सुबह रवाना हज की दूसरी उड़ान में सबसे बुजुर्ग हज यात्री 80 साल के मुमताज आकर्षण का केंद्र बने। वे 72 वर्षीय पत्नी ताज के साथ हज पर गए हैं। (सभी फोटो - अनुग्रह सोलोमन)

 

2/5

बुजुर्ग ने बताया कि बचपन से ही वे हज पर जाने की दुआ करते थे, जो अब जाकर अल्लाह ने पूरी की। उनके साथ उनकी पत्नी का भी हज पर जाने के लिए चयन हो गया।

 

3/5

चूरू निवासी बुजुर्ग दंपती ने बताया कि अल्लाह के दरबार में वे पूरी दुनिया की खुशहाली मांगेंगे। कहीं भी लोग आपस में न लड़ें, यही उनकी दुआ है।

 

4/5

उधर, दूसरी उड़ान में गुरुवार को 149 पुरुष और 151 महिलाएं हज के लिए रवाना हुईं। सबसे ज्यादा यात्री चूरू और उदयपुर से थे।

 

5/5

चार अगस्त को रात 12.25 बजे तीसरी हज उड़ान रवाना होगी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.