scriptचुनावी साल में तिवाड़ी के इस दांव से BJP-कांग्रेस को मिलेगी कड़ी चुनौती, हनुमान बेनीवाल से गठबंधन कर सकते हैं तिवाड़ी | Hanuman Beniwal, Ghanshyam Tiwari can be Come Together in Election2018 | Patrika News

चुनावी साल में तिवाड़ी के इस दांव से BJP-कांग्रेस को मिलेगी कड़ी चुनौती, हनुमान बेनीवाल से गठबंधन कर सकते हैं तिवाड़ी

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2018 08:17:19 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news/

जयपुर ।

राजस्थान में चल रहे सियासी जोड़ तोड़ के बीच भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी प्रदेश में नया दाव खेलने जा रहे हैं। तिवाड़ी के इस दाव से राजस्थान की राजनीति का समीकरण बदल सकता है। साथ ही भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी आगामी चुनावों में कड़ी चुनौती मिल सकती है।
भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने हाल ही में पत्रकारों से हुई वार्ता में कहा है आगामी विधानसभा चुनाव में समान विचार वाले दलों से उनकी पार्टी का गठबंधन संभव है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस से वे कभी हाथ नहीं मिलाएंगे।
इस दौरान तिवाड़ी ने ये भी कहा कि निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल से बातचीत चल रही है। उन्होंने भी कई बार आर्थिक आधार पर आरक्षण से वंचित वर्ग के लोगों को आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन दिए हैं। विधायक मानवेंद्र सिंह के भाजपा छोडऩे पर उन्होंने कहा कि मानवेंद्र सिंह से उनकी अभी कोई बात नहीं हुई है।
राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा की मैंने सबसे पहले घोषणा की थी, लेकिन भाजपा में नाम चुरा लिया है। उन्होंने तंज कसा कि नाम की बरामदगी होने तक यात्रा कैसे शुरू कर सकता हूं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अंगद के पांव की ताकत तो रावण पता है, लेकिन हमें पता नहीं है कि राजस्थान में रावण कौन है? राफेल विवाद पर उन्होंने कहा कि जनता को सत्य जानने का अधिकार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो