scriptहनुमान बेनीवाल ने घोषित की रालोपा की प्रदेश कार्यकारिणी, पुखराज गर्ग बने प्रदेश अध्यक्ष | Hanuman beniwal RLP Announces rajasthan state executive | Patrika News

हनुमान बेनीवाल ने घोषित की रालोपा की प्रदेश कार्यकारिणी, पुखराज गर्ग बने प्रदेश अध्यक्ष

locationजयपुरPublished: Dec 23, 2019 06:48:29 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को राजधानी जयपुर में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

आरएलपी ने जारी की जिला परिषद उम्मीदवारों की पहली सूची

आरएलपी ने जारी की जिला परिषद उम्मीदवारों की पहली सूची

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को राजधानी जयपुर में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। विधायक पुखराज गर्ग को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। रणदीप सिंह चौधरी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, स्पर्धा चौधरी को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं पोकरण से रउफ ख़ान मेहर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सीएए आने के बाद कांग्रेस बौखला गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शांतिमार्च के नाम पर सड़कों पर उतरना पड़ा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सीएए के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाने वाले हैं। इससे घबराकर कांग्रेस लोगों को भड़का रही हैं, लेकिन इससे कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है।
बेनीवाल ने कहा कि दुनिया में पीड़ितों को सबसे ज्यादा शरण देने वाला देश भारत है। पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ति होने वाले हिन्दुओं और सिखों को संरक्षण देना हमारी जिम्मेदारी है।
गठबंधन पर यह बोले बेनीवाल
बेनीवाल ने कहा गठबंधन को लेकर सारे रास्ते खुले हुए है और रालोपा पूरे प्रदेश मे पंचायती राज का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा वो मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करके रालोपा ने केंद्र मे गठबंधन किया था और उप चुनाव मे भी भाजपा के साथ गठबंधन कायम रहा। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि आरएलपी पूरे राज्य में अपने दम पर पंचायत चुनाव में लड़ेगी, हालांकि भाजपा से उनका गठबंधन नहीं हुआ है, लेकिन सभी विकल्प खुले हैं। दिल्ली से भाजपा के वरिष्ठ नेता कहेंगे तो हम गठबंधन पर विचार करेंगे।
यह भी हुए रालोपा टीम में शामिल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी मे 50 सदस्यों को प्रदेश कार्य समिति मे शामिल किया गया। 4 को प्रदेश महामंत्री और 8 लोगों को प्रदेश मंत्री बनाया गया।
इनको बनाया प्रदेश प्रवक्ता
महिपाल महला, डॉक्टर विवेक माचरा, रोहित गुर्जर व राजपाल चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो