scriptHappy Birthday MS Dhoni: जानिए धोनी की अभी तक खेली गई शानदार पारियों के बारे में | Happy Birthday MS Dhoni: Dhoni Best Innings List in ODI Cricket | Patrika News

Happy Birthday MS Dhoni: जानिए धोनी की अभी तक खेली गई शानदार पारियों के बारे में

locationजयपुरPublished: Jul 07, 2018 10:07:57 am

Submitted by:

Jyoti Patel

धोनी ने विकेट कीपर और बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाई थी।

जयपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के अबतक के सबसे सफल कप्तान मानें जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का शनिवार को जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में रांची में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। इस छोटी सी उम्र में इन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कप्तान रहे हैं जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। कैप्टन कूल और माही के नाम से जाने जानें वाले धोनी की बल्लेबाजी के मुरीद न सिर्फ उनके फैंस हैं, बल्कि पूरी दूनिया के क्रिकेटर हैं। धोनी ने विकेट कीपर और बल्लेबाज के तौर पर टीम में अपनी जगह बनाई थी। जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 183 राण की नाबाद पारी खेल कर इंडिया को जीत दिलाई। माही ने उस पारी में 10 छक्के और 15 चौके लगाए थे। पहली बार भारतीय टीम के किसी बल्लेबाज विकेट कीपर ने इतने रन बनाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में बहुत से रिकॉर्ड दर्ज किए।
धोनी के नाम दर्ज हैं यह रिकॉर्ड

1-धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में जीत हासिल की। टीम इंडिया ने 2007 में आईसीसी का वर्ल्डकप-T20, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीत हासिल की।
2- धोनी को मैच फिनिशर के नाम से भी जानें जाते है। धोनी ने 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाए है।

3- धोनी ने विकेटकीपर होते हुए बॉलिंग करके रिकॉर्ड बनाया उन्होंने 132 बॉल फेंकी।
4- बतौर कप्तान टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच में जीत दर्ज की हैं।

5- धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर में शुमार हैं। उनकी सालाना औसत कमाई 150 से ज्यादा रह चुकी है।
धोनी की निजी जिंदगी से जुड़े कुछ पहलु

1- धोनी को फुटबॉल खेलना काफी पसंद हैं, वे अपनी स्कूल टीम के गोलकीपर भी रह चुके हैं।

2- महेंद्र सिंह धोनी को 2011 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया।
धोनी की तीन बड़ी पारियां

148 रन : पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापतनम में, 2004-05
183 रन : श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में, 2005-06
148 रन : पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में, 2005-06

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो