scriptये टिप्स हैं खुश रहने के लिए | Happyness | Patrika News

ये टिप्स हैं खुश रहने के लिए

locationजयपुरPublished: Mar 31, 2019 05:55:18 pm

Submitted by:

Chand Sheikh

हर एक की ख्वाहिश होती है कि वह खुश रहे। हर एक की जिंदगी का मकसद भी जिंदगी में खुशी हासिल करना ही होता है। हम खुश रह सकते हैं बशर्ते कि कुछ बातों का ध्यान हम रखें। खुश रहने के लिए बहुत कुछ हासिल करने या बहुत कुछ मेहनत किए जाने की जरूरत नहीं होती। हमारी सोच और व्यवहार में कुछ बातों को अपनाकर खुश रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को अपनाकर हम जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं। आइए जानते हैं किन बातों को अपने व्यवहार में शामिल कर हम खुशी हासिल कर सकते हैं।

happy couple

happy couple

खुद की मदद

खुद की मदद यानी अपने को अहमियत देना। अपनी खूबियों को संवारने का काम करें। खुद को कमजोर न समझों। आत्मविश्वास बनाए रखें। खुद को सम्मान दें। खुद को आगे बढ़ाएं।
जिसमें खुशी मिले
मन का काम हमें खुशी देता है। जिस कार्य को करने से ख़ुशी मिले वही काम करें। आपका जो शौक है उसको तरजीह दें और मन से उस काम को करने में जुट जाएं। आपको खुशी मिलेगी।
जल्दी उठने की आदत
सुबह जल्दी उठने की आदत हमें एनर्जेटिक बनाए रखती है। ये एनर्जी हमें खुशी देती है। हम स्वस्थ रहते हैं और खुश भी। समय पर और उत्साह से अपना काम पूरा करते हैं।
आसान जीवन
जिंदगी को मुश्किल ना बनाएं। दिखावटीपन न हो। सहज और आसान जीवन जीने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों में खुशियों को तलाशें। अहम् दूर रखें और सहज बने रहें।

सामाजिक जीवन
सामाजिक जीवन हमें खुशी देता है। घर-परिवार, आस पड़ोस, यार-दोस्तों और रिश्तेदारों से बेहतर व्यवहार रखें। उनके सुख-दुख में शरीक हों। उनकी मदद करें, साथ दें। खुशी महसूस होगी।
रचनात्मक कार्य
अपने रचनात्मक काम खुशी का एहसास कराते हैं। जिस फील्ड में भी आपकी दिलचस्पी है, आप उसमें रचनात्मक कुछ करें। लोगों से मिलने वाली प्रतिक्रियाएं आपको खुश रखेंगी।

कमजोरी दूर करें
खुद की कमजोरी को दूर कर हम खुशी हासिल कर सकते हैं। आप खुद का विश£ेषण करें और जानें कि कौनसी कमी आपको परेशान किए रहती है। इससे आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
अच्छी संगत
हमारी खुशी में हमारे आसपास के लोगों की भी खास भूमिका होती है। बुरी संगत से बचें। उन लोगों की संगत में रहें जो आशावादी, रचनात्मक और आत्मविश्वास से भरपूर हो। ।

तुलना नहीं
दूसरों को देखकर दुखी रहने की सोच छोड़ दें। आपके पास जो कुछ है उसका पूरा लुत्फ उठाएं। अपने से कमजोर व्यक्ति को देखकर खुद के पास जो है, उसकी अहमियत समझों और खुश रहें।
ब्रेक लें, घूमें फिरें
आप अपने नियमित काम से बीच-बीच में छुट्टी लें और घर-परिवार के साथ सैर-सपाटे के लिए जाएं। प्रकृति का सान्निध्य हासिल करें। इनसे आपको सुकून का एहसास होगा।

दूसरों में खूबियां तलाशें
दूसरे लोगों की कमियों पर नजर रखने के बजाय खूबियों को तलाशें। उनके गुणों की प्रशंसा करें। कमियां खुद में देखें और उन्हें दूर करने की कोशिश करें। सकारात्मक नजरिया बनाए रखें।
ईश्वर का धन्यवाद
ईश्वर पर भरोसा बनाए रखें। मुसीबत आने पर टूटें नहीं यकीन को पुख्ता बनाएं। हर छोटी-बड़ी उपलब्धि और कामयाबी में ईश्वर का शुक्र अदा करना ना भूलें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो