scriptराजस्थान : अब 15 अगस्त तक रंगत चढ़ेगा ‘राष्ट्रवाद’ का मुद्दा, Congress-BJP ने कसी कमर | Har Ghar Tiranga Abhiyan in Rajasthan Congress BJP programme | Patrika News

राजस्थान : अब 15 अगस्त तक रंगत चढ़ेगा ‘राष्ट्रवाद’ का मुद्दा, Congress-BJP ने कसी कमर

locationजयपुरPublished: Aug 03, 2022 11:42:43 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

अब ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पकड़ेगा रंगत, कांग्रेस और भाजपा ने तैयार किया ‘एक्शन प्लान’, बड़े स्तर पर निकलेंगी रैलियां और प्रभात फेरियां, गहलोत सरकार ने भी तैयार की कार्यक्रमों की रूपरेखा, ‘राष्ट्रवाद’ के मुद्दे को भुनाने पर भाजपा का फोकस, तो आज़ादी में नायकों के बलिदान को याद दिलाएगी कांग्रेस
 

har_ghar_tiranga.jpg

जयपुर।

प्रदेश में अब आगामी करीब दो सप्ताह तक राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी रहेगा। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा देश के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से पहले इस मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने में जुट गए हैं। केंद्र की सत्ता में और राज्य में विरोधी दल बनी भाजपा ने जहां ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के ज़रिए लोगों तक पहुंच बनाने की पूरी तैयारी कर ली है, तो वहीं प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी स्वतंत्रता आन्दोलनों में पार्टी के नेताओं के बलिदान और भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का मन बना लिया है।

 

बड़े पैमाने पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राजस्थान में भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे शबाब में दिखाई देगा। इसके लिए भाजपा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। पार्टी नेताओं की माने तो आगामी दिनों में प्रदेश भर में बड़े स्तर पर रैलियाँ और प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। इसके लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारियाँ दी जा रही हैं।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान विशेषकर 13, 14 और 15 अगस्त को बड़े स्तर पर समग्र स्तर पर मनाया जाएगा, जिसमें तिरंगा रैली, प्रभात फेरी जैसे कई कार्यक्रम होंगे।

 

गहलोत सरकार भी मनाएगी ‘उत्सव’
राज्य की गहलोत सरकार भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्सव के तौर पर मनाने की तैयारी में है। इस अभियान के ज़रिये प्रदेशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही देश की स्वतंत्रता के उन नायकों को भी याद किया जाएगा जिन्होंने इस आज़ादी के लिए अपना जीवन तक कुर्बान कर दिया।

https://twitter.com/hashtag/HarGharTiranga?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के अनुसार राज्य सरकार आगामी 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। इसके लिए बाकायदा कार्यक्रमों का पूरा खाका तैयार कर सभी संभागीय आयुक्तों और जिला मुख्यालयों के सम्बंधित विभागों तक पहुंचा दिया गया है। इन कार्यक्रमों के ज़रिये ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए जा रहे हैं।
सीएम गहलोत भी कर रहे अपील
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी 13 से लेकर 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने के लिए प्रदेशवासियों से अपील की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिये जारी सन्देश में कहा कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज ज़रूर फहराएं और देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ को यादगार बनाएं।
3.jpeg

‘तिरंगामय’ होगा राजस्थान!
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के मौके पर 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देश भर में तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया है। इसके तहत देशभर के 20 करोड़ और राजस्थान प्रदेश के लगभग 50 लाख घरों पर तिरंगा फहराए जाने का टारगेट है। भाजपा इस अभियान में ‘तिरंगामय भारत और तिरंगामय राजस्थान’ का ध्येय लेकर आगे बढ़ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो