scriptवकील हरीश साल्वे रचाने जा रहे हैं दूसरी शादी | harish salve marry london-based artiste caroline brossard | Patrika News

वकील हरीश साल्वे रचाने जा रहे हैं दूसरी शादी

locationजयपुरPublished: Oct 27, 2020 11:12:09 am

Submitted by:

Ankita Sharma

राजस्थान के सियासी भूचाल ने निभाई थी अहम भूमिका

वकील हरीश साल्वे रचाने जा रहे हैं दूसरी शादी

वकील हरीश साल्वे रचाने जा रहे हैं दूसरी शादी

– लंदन के एक चर्च में बुधवार को करेंगे विवाह
– पहली पत्नी से ले चुके हैं कानूनी तौर पर तलाक

जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों आए सियासी भूचाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मशहूर वकील हरीश साल्वे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। साल्वे अब अपनी सैकंड इनिंग्स शुरू कर रहे हैं। जी हां, भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे 28 अक्टूबर को लंदन में रहने वाली आर्टिस्ट कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी रचाने जा रहे हैं। शादी चर्च में होगी। गौरतलब है कि 65 वर्षीय साल्वे ने 38 साल के रिश्ते के बाद अपनी पत्नी मीनाक्षी को जून में कानूनी तौर पर तलाक दिया था। हरीश साल्वे ने बताया कि वह 56 वर्षीय कैरोलिन से एक आर्ट इवेंट में मिले थे। जानकारी के अनुसार साल्वे और कैरोलिन दोनों की ही यह दूसरी शादी है। दोनों के पूर्व विवाह से संतानें भी हैं।

पेशे से कलाकार हैं कैरोलिन

56 साल की कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और एक लड़की की मां हैं। साल्वे धर्म परिवर्तन करके ईसाई धर्म अपना लिया है। अपनी होने वाली पत्नी कैरोलिन के साथ वे पिछले दो सालों से नियमित रूप से उत्तरी लंदन के चर्च में जाते रहे हैं। साल्वे का कहना है कि तलाक के बाद लंदन में बच्चों से दूर रहते हुए भी कैरोलिन ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी संभाला।
जाने-माने वकील हैं साल्वे

गौरतलब है कि हरीश साल्वे भारत के जाने-माने वकील हैं। पिछले दिनों राजस्थान में आए सियासी भूचाल में भी साल्वे ने अहम भूमिका निभाई थी। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सचिन पायलट और उसके समर्थक विधायकों के खिलाफ पायलट गुट हाईकोर्ट पहुंचा था। पायलट पक्ष की पैरवी हरीश साल्वे ने की थी। साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर 2002 तक सॉलिसिटर जनरल रहे। 2003 में साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय मामलों की पैरवी शुरू की। इसके बाद वह लंदन में ही नियमित रूप से रहने लगे। यहां 2013 में वह इंग्लिश बार नियुक्त हुए।

इसी साल नियुक्त हुए क्वींस काउंसिल

इसी साल जनवरी में वह क्वींस काउंसिल नियुक्त हुए। इसके लिए उन्होंने पिछले साल आवेदन किया था। हरीश साल्वे देश के कई चर्चित मामलों में मशहूर शख्सियतों का पक्ष रख चुके हैं। साल्वे मुकेश अंबानी, रतन टाट, आईटीसी होटल और हिट एंड रन केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का केस लड़ चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो