script‘मुन्नीÓ की खूबसूरती देखकर आप भी दंग रह जाएंगे | harshali malhotra | Patrika News

‘मुन्नीÓ की खूबसूरती देखकर आप भी दंग रह जाएंगे

locationजयपुरPublished: Mar 24, 2019 02:22:30 pm

Submitted by:

Avinash Bakolia

www.patrika.com

16

‘मुन्नीÓ की खूबसूरती देखकर आप भी दंग रह जाएंगे

जयपुर. फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली छोटी सी बच्ची की खूबसूरती देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। चार साल पहले देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की चाइल्ड एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा अब करीब 11 साल की हो चुकी है। हर्षाली रविवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हर्षाली कोटा में एक इवेंट अटैंड करने के लिए जयपुर पहुंची। वह एक होटल में रूककर सीधे कोटा के लिए रवाना हुई। इस एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर फैंस का तांता लग गया। फैंस मुन्नी की फोटो मोबाइल में क्लिक करने से भी नहीं चूके। हर्षाली ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। गौरतलब है कि फिल्म बजरंगी भाईजान में हर्षाली सात साल की थीं। फिल्म में दर्शकों ने मुन्नी की एक्टिंग की तारीफ भी की थी। मुन्नी को सलमान खान भी बेहद पसंद करते हैं। यही कारण है कि अक्सर हर्षाली के साथ नजर आते हैं। हर्षाली के इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग दो लाख से ज्यादा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो