जयपुर

हवामहल की सुंदरता में दाग, हैरिटेज निगम ने बंद की आंखें

यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल राजधानी के परकोटा क्षेत्र की कोई सुध लेने वाला नहीं है। मुख्य बाजारों से लेकर गलियों में अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिम्मेदारों ने भी मौन स्वीकृति दे रखी है।

जयपुरMay 03, 2024 / 06:58 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। विश्व विरासत परकोटे में अवैध निर्माण रोकने में हैरिटेज निगम फेल नजर आ रहा है। मुख्य बाजारों से लेकर गलियों में अवैध निर्माण हो रहे हैं। इसके बाद भी नगर निगम के जोन कार्यालय और सतर्कता शाखा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। हवामहल के सामने ही हवेली के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की जा रही है और निर्माण भी मनमर्जी से किया जा रहा है। जहां अवैध निर्माण हो रहा है, वहां से हैरिटेज निगम का मुख्यालय एक किमी भी दूर नहीं है। यही हाल सुभाष चौक के पास भी है।
बैठक में चिंता, फील्ड में बुरा हाल

आयुक्त अभिषेक सुराणा ने 26 अप्रेल को मैराथन बैठक की थी। उसमें उन्होंने कहा कहा था कि अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाया जाए। इसके लिए उन्होंने अवैध निर्माण ध्वस्त करने के लिए भी कहा था। लेकिन, अब तक जोन कार्यालय और सतर्कता शाखा के अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति ही करते नजर आ रहे हैं।

Hindi News / Jaipur / हवामहल की सुंदरता में दाग, हैरिटेज निगम ने बंद की आंखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.