scriptHaj Yatra 2024: जयपुर से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना: परिजनों ने माला पहनाकर नम आंखों से किया विदा, देखें तस्वीरें | Patrika News
जयपुर

Haj Yatra 2024: जयपुर से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना: परिजनों ने माला पहनाकर नम आंखों से किया विदा, देखें तस्वीरें

मक्का मदीना के सफर की हज यात्रियों की मुराद अब पूरी होने वाली है। जयपुर एयरपोर्ट से आज हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ।

जयपुरMay 21, 2024 / 12:59 pm

SAVITA VYAS

1/5
मक्का मदीना के सफर की हज यात्रियों की मुराद अब पूरी होने वाली है। जयपुर एयरपोर्ट से आज हजयात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ। सांगानेर स्थित जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल एक से 433 हज यात्रियों ने उड़ान भरी। इसमें एक नवजात भी शामिल है।
2/5
प्रदेश से 27 मई तक मदीना के लिए लगभग 4000 हज यात्री मदीना के लिए उड़ान भरेंगे। इस बार मई महीने में सीधे मदीना के लिए 9 फ्लाइट का डिपार्चर प्रस्तावित है। वहीं, जुलाई महीने में जेद्दाह से 9 फ्लाइट का अराइवल निर्धारित है।
3/5
सांगानेर एयरपोर्ट पर आज सुबह हज यात्रियों के अलावा उनके परिजनों की भी खासी भीड़ नजर आई। परिजनों ने हज यात्रियों को फूल मालाओं से लाद दिया। अपनों को विदा करते समय उनकी आंखें नम नजर आई।
4/5
पहली उड़ान के लिए 358 हाजियों की आॅनलाइन और 75 हाजियों द्वारा आॅफलाइन रिपोर्टिंग की गई। हज की यात्रा पर जाने वाले लोगों में अलग ही खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि लंबे समय का इंतजार अब पूरा होगा।
5/5
एयरपोर्ट पर कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग वजुखाना और नमाज पढ़ने के लिए जगह रखी गई है। हवाई अड्डे के अंदर और बाहर दोनों जगह पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दस चेक-इन काउंटर, आठ सीमा शुल्क काउंटर स्थापित किए गए हैं।

Hindi News / Photo Gallery / Jaipur / Haj Yatra 2024: जयपुर से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना: परिजनों ने माला पहनाकर नम आंखों से किया विदा, देखें तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.