scriptIndia Weather Update: मन में है मौसम का सवाल, मौसम वैज्ञानिक बता रहे हाल…Yellow Alert | he question of weather is in my mind, meteorologists are telling the s | Patrika News

India Weather Update: मन में है मौसम का सवाल, मौसम वैज्ञानिक बता रहे हाल…Yellow Alert

locationजयपुरPublished: May 22, 2022 09:17:39 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

प्री-मानसून आज उत्तर भारत में दस्तक दे सकता है। पाकिस्तान की ओर से बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में फुहारें पड़ सकती हैं। कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है। नौतपा से पहले बरसे बादलों ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं।

caz_dli.gif

Yellow Alert

राजस्थान: दो पश्चिमी विक्षोम देंगे राहत

इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान, हरियाणा और पंजाब पर काम कर रहे हैं। इसके कारण ही देर शाम शनिवार को जयपुर में हल्की बारिश हुई थी। आंधी के साथ शहर के आसमान को बादलों ने घेर लिया। इससे तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश: पाकिस्तान से आएगा विक्षोभ

मध्य प्रदेश में 23 से 26 मई तक बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आ रहा एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश से गुजरेगा। इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इनके कारण मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं। 20 जून के करीब प्रदेश में मानसून आएगा, तभी पूरी तरह गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में 22 से 24 मई तक बारिश
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। 22 से 24 मई के बीच गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार को बादल छाए रहेंगे और आंधी आ सकती है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली में 25 मई तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक बना रहेगा। 26 मई से एक बर फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8b11tb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो