script

सेहत सुधारो सरकार… चाकसू विधायक के गांव में ही 04 साल से नहीं खुला उप स्वास्थ्य केन्द्र का ताला,अस्पताल खुले तो मिले इलाज

locationजयपुरPublished: Sep 28, 2017 08:46:16 pm

Submitted by:

satyendra porwal

चाकसू विधायक लक्ष्मीनारायण बैरवा के मूल गांव बीची का हाल…

healthcare in india
माधोराजपुरा (जयपुर)। एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं का ढिंढोरा पीट रही है, दूसरी ओर चाकसू विधायक के मूल निवास गांव व विधानसभा क्षेत्र बीची का उप स्वास्थ्य केन्द्र इसको आइना दिखा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्र पर सालों से लटका ताला सरकार व चिकित्सा महकमे की नाकामी की कहानी बयां कर रहा है। जानकारी के बावजूद भी उच्चाधिकारी मौन साधे हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को इलाज के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढे: सेहत सुधारो सरकार …बस्सी विधायक गांव चिकित्सा सुविधा का मोहताज


प्रसवकाल में महिलाओं को लेकर दस किलोमीटर दूर स्थित माधोराजपुरा पीएचसी ही एकमात्र रास्ता रहता है। साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहने से ग्रामीणों को दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार भी नसीब नहीं हो पाता। दूसरी ओर ग्रामीणों को झोलाछापों की शरण लेनी पड़ती है।
यह भी पढे: सेहत सुधारो सरकार…चौमूं विधायक के पैतृक गांव की ही सेहत नहीं दुरुस्त


जानकारी के मुताबिक बीची गांव में भी करीब 48 माह से एएनएम की नियुक्ति नहीं हुई। उधर चांदमाकला में भी 41 माह से एएनएम का पद रिक्त है। गौरतलब है कि चांदमाकला भी विधायक बैरवा के विधानसभा क्षेत्र में ही पड़ता है। लंबे समय से बंद रहने से ग्रामीण भी स्वास्थ्य केन्द्रों को भूलने लगे हैं।
यह भी पढे: सेहत सुधारों सरकार…सुधार की जगी थी उम्मीद, सरकार ने फेर लिया मुंह


तबादले व सेवानिवृत्ति से हुए थे पद रिक्त
जानकारी के मुताबिक बीची में कार्यरत एएनएम अनुपमा कौर का सितम्बर 2013 में तबादला हो गया था। तभी से यहां किसी एएनएम की नियुक्ति नहीं की गई। उधर चांदमाकला एएनएम पुष्पा सागर अप्रेल 2014 में सेवानिवृत्त हुई थीं। सागर के बाद यहां भी एएनएम का पद रिक्त ही चल रहा है। दोनों ही स्थानों पर माह में एक बार टीकाकरण करवाया जा रहा है।
यह भी पढे: Impact: रावण पर भी नोटबंदी-जीएसटी की मार, आर्थिक संकट में घिरे पुतला बनाने वाले …

प्रधान सचिव को भी कराया था अवगत
हाल ही 22 सितम्बर को कस्बे के दौरे पर आई चिकित्सा विभाग की प्रधान सचिव वीनू गुप्ता को भी उपखंड अधिकारी सावन कुमार चायल व चिकित्साधिकारी प्रभारी ने दोनों उप स्वास्थ्य केन्द्रों की वस्तुस्थिति से अवगत कराया था।
यह भी पढे: CRIME : मौज मस्ती के लिए की दो दर्जन वारदात,चोरी के बाद बाइक के सामान बेच देते थे…

इनका कहना है…
लम्बे समय से एएनएम की नियुक्ति नहीं करना विभागीय अधिकारियों की उदासीनता है। जो ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
बद्री नारायण सैनी,सरपंच, ग्राम पंचायत, चांदमाकला

यह भी पढे: Ek Nzer : सरकारी विधालय में पर्दा लगाकर तैयार किया पेशाबघर,सरकारी दावों की खोल रहा पोल

दोनों उप स्वास्थ्य केन्द्रों की वस्तुस्थिति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा चुकी है। हम यहां माह में एक बार टीकाकरण करवाते हैं।
डॉ.महेन्द्र ब्रह्मभट्ट,चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माधोराजपुरा

यह भी पढे: सज धज गए हैं गधे और घोडे, जयपुर में दो दिन चलेगा अनोखा गर्दभ मेला


लंबे समय से स्वास्थ्य केन्द्र बंद रहना गंभीर बात है। दोनों ही स्थानों पर जल्द ही एएनएम की नियुक्ति करवा दी जाएगी।
लक्ष्मीनारायण बैरवा,विधायक

ट्रेंडिंग वीडियो