script

बच्चे ये खाएंगे दौड़ेगा दिमाग

locationजयपुरPublished: Feb 13, 2020 03:57:55 pm

Submitted by:

Chand Sheikh

आजकल जिस तरह की अपेक्षाएं बच्चों से शिक्षा के मामले में की जाने लगी हैं, इसके लिए जरूरी है कि बच्चे शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहें। खानपान ऐसा होना चाहिए कि बच्चे का पूर्ण मानसिक विकास हो और साथ ही बच्चे का दिमाग भी तेज चले।

बच्चे ये खाएंगे दौड़ेगा दिमाग

बच्चे ये खाएंगे दौड़ेगा दिमाग

दूध है जरूरी
दूध बच्चों के दिमाग के लिए फायदेमंद है। दूध में कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती हैै। बच्चों को रोज एक गिलास दूध जरूर देना चाहिए। बच्चों के खानपान में दूध को शामिल किया जाना बेहद जरूरी है। उनकी आदत में इसे शुमार करें और दूध बच्चों को नियमित रूप से पिलाने का क्रम बनाएं।
हरी सब्जियां
बच्चों में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की आदत डालें। इन्हें स्वादिष्ट बनाकर बच्चों के खानपान में शामिल किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। पालक, पुदीना, शिमला मिर्च, मैथी और लौकी आदि में भरपूर मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम होता है। सब्जी, जूस आदि के रूप में बच्चों को यह दें।
सूखे मेवे भी खिलाएं
सूखे मेवे बच्चों के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण होते हैं। नियमित खाने से बच्चों का दिमाग तेज चलता है। अपने बच्चों को बादाम, काजू, पिस्ता, खजूर, अखरोट, किशमिश आदि खिलाएं। इन्हें पीसकर और दूध में मिलाकर भी बच्चों को दिया जा सकता है। इस मौसम में तो जरूर खिलाएं। सर्दी के मौसम में सूखे मेवे खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है।
दही भी है लाभदायक
दही बच्चों के मानसिक विकास के लिए फादयेमंद माना जाता है। दही खाने से बच्चों के दिमाग की कोशिकाएं लचीली बनती है। बच्चों को नियमित रूप से खाने के साथ में दही जरूर देना चाहिए। ध्यान रखें कि दही ठंडा होता है इसलिए रात के समय बच्चों को दही देने से बचें।
सेब है फायदेमंद
फल में बच्चों के मानसिक विकास के लिए सेब फायदेमंद रहता है। सेब फल के सेवन से दिमाग की शक्ति बढ़ती है और भूलने की आदत से छुटकारा मिलता है। अगर आप बच्चों की डाइट में नियमित रूप से सेब को शामिल करेंगे तो ये उन्हें मानसिक रूप से मजबूती देगा। मानसिक फायदे ही नहीं बल्कि सेब के नियमित सेवन से कई शारीरिक लाभ भी हासिल होते हंै।
हल्दी
हल्दी भी बच्चों के दिमाग को मजबूती देती है। बच्चों को हल्दी का सेवन कराने से उनका दिमाग विकसित होता है। हल्दी के सेवन से बच्चों में भूलने की आदत से भी छूटकारा पाया जा सकता है। आप बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें दूध में हल्दी मिलाकर दे सकते हैं।
चुकंदर
चुकंदर भी बच्चों के मानसिक विकास को मजबूती देता है। बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उन्हें चुकंदर जरूर खिलाएं। चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने में महत्वपूर्ण होता है चुकंदर के सेवन से मस्तिष्क में खून की गति तेज होती है जिससे बच्चों की स्मरण शक्ति में बढ़ोतरी होती है। बच्चों को चुकंदर सलाद या जूस के रूप में खिलाया जा सकता है।
ओट्स
बच्चों को ओट्स भी खिलाएं। ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं जो बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाते है। ओट्स में उर्जा देने वाले तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों को शारीरिक थकान भी नहीं होने देते हैं। बच्चों को ओट्स सुबह नाश्ते में दे सकते है।

ट्रेंडिंग वीडियो