script

निरोगी राजस्थान अभियान बनेगा सिलेबस का हिस्सा-मुख्यमंत्री

locationजयपुरPublished: Feb 21, 2020 06:23:32 pm

Nirogi Rajasthan’ campaign : राज्य सरकार का निरोगी राजस्थान अभियान पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा।

healthy-rajasthan-will-become-part-of-the-syllabus-chief-minister

निरोगी राजस्थान बनेगा सिलेबस का हिस्सा-मुख्यमंत्री

जयपुर
‘Nirogi Rajasthan’ campaign : राज्य सरकार का निरोगी राजस्थान अभियान पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बुजुर्ग से लेकर प्रदेश का बच्चा-बच्चा स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो। इसलिए सरकार ने इस मंशा के तहत ‘निरोगी राजस्थान‘ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निरोगी राजस्थान अभियान और नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति को लेकर समीक्षा की। उन्होेंने कहा कि पहली बार किसी राज्य सरकार ने प्रिवेंटिव हैल्थ का इतना बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है, जो प्रदेशभर के लोगों को फिट रहने और उचित उपचार के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए जल्द ही एक निरोगी हैल्पलाइन शुरू की जाए, जिस पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श आसानी से मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों का डिजिटल हैल्थ सर्वे करवाएगी। जिससे हर व्यक्ति के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने बजट में भी डिजिटल हैल्थ सर्वे करवाने की घोषणा की थी। यह सर्वे एनएम और आशा सहयोगिनियों के जरिए करवाया जाएगा। यह प्रदेशवासियों को निरोगी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए भामाशाहों, एनजीओ, विधायक कोष आदि के सहयोग और अधिक जनता क्लिनिक खोले जाएं। बैठक में सीएम ने यह भी कहा कि आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए पिछले कार्यकाल में हमने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया था, जिसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आए थे। निरोगी राजस्थान के तहत इस अभियान को लगातार चलाया जाए। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि कोई भी व्यक्ति मिलावट करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

ट्रेंडिंग वीडियो