जयपुर

अलर्ट! पूरे प्रदेश में चलने लगी भीषण ‘लू’, आसमान से बरस रही आग से ‘बेहाल’ हुआ राजस्थान

अलर्ट! पूरे प्रदेश में चलने लगी भीषण ‘लू’, आसमान से बरस रही आग से ‘बेहाल’ हुआ राजस्थान

जयपुरApr 24, 2019 / 12:28 pm

rohit sharma

जयपुर।
आसमान साफ होते ही पूरा प्रदेश भीषण लू ( loo Wind ) की चपेट में आ गया है। प्रदेश में दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हो रहा है वहीं दिन में मानों आसमान से अंगारे बरसते महसूस होने लगे हैं।
 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी हवाएं चलने पर अब दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं अगले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने व लू का दौर जारी रहने की संभावना है।
 

बीते चौबीस घंटे में मैदानी इलाकों में चूरू 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं फलोदी में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 
राजधानी जयपुर में आज सुबह सात बजे ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। शहर में बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो चुकी है। जिसके चलते दिन में धूप की तपन से पूरा शहर तपने लगा है।
 

भीषण गर्मी के चलते दोपहर में शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज मौसम शुष्क रहने और दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 

स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज मौसम शुष्क रहने और दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीती रात प्रदेश के अन्य शहरों में भी न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने पर गर्मी असर दिखाने लगी है। बीती रात अजमेर 27.8,कोटा 27.4, डबोक 25.6, बाड़मेर 27.8, जोधपुर 28.7, फलोदी 31.6, बीकानेर 28, चूरू 26.8 और श्रीगंगानगर में रात में पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सीकर 26 और पिलानी में रात का तापमान 25.8 डिग्री रहा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.