scriptगुजरात से आ रही गर्म हवाएं तपाएगी राजस्थान, तीखे होंगे गर्मी के तेवर | Heat Wave Grips Rajasthan in Next Three or Four Days | Patrika News

गुजरात से आ रही गर्म हवाएं तपाएगी राजस्थान, तीखे होंगे गर्मी के तेवर

locationजयपुरPublished: Mar 26, 2019 10:58:32 am

Submitted by:

dinesh

सौराष्ट्र व कच्छ इलाकों में बन रहा उच्च वायुदाब क्षेत्र विंड पैटर्न बदलने पर प्रदेश में तीखे होंगे गर्मी के तेवर…

girl

गर्मी

जयपुर।

अगले तीन चार दिन में प्रदेशवासियों को गर्मी के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल प्रदेश में गर्मी धीमी रफ्तार से बढ़ रही है वहीं गुजरात के कच्छ व सौराष्ट्र में बन रहे उच्च वायुदाब क्षेत्र व बदल रहे विंड पैटर्न के कारण प्रदेश में आगामी दिनों में झुलसाने वाली गर्मी का असर महसूस हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बीते दिनों तक प्रदेश में बही उत्तरी व पूर्वी हवा के कारण सुबह शाम में हल्की ठंडक बनी रही है लेकिन अब पश्चिमी व दक्षिण से आने वाली गर्म हवा से प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में गर्मी के तेवर तीखे रहने का अंदेशा है।
वहीं शेखावाटी में भी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान के कारण मृगमरीचिका दिखाई देने लगी है। प्रदेश में बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 36 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं भरतपुर व धौलपुर जिले में बारिश हुई और हिण्डौन सिटी में ओले गिरे।
बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन— चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहा है। हालांकि बीती रात तेज रफ्तार से हवाएं चली लेकिन फिर भी रात में भी गर्मी के तेवर तीखे बने रहे हैं। मैदानी इलाकों में पाली का ऐरनपुरा रोड सोमवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। डबोक, बाड़मेर और जोधपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है।
राजधानी जयपुर में भी दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दिन में धूप की तीखी चुभन शहरवासियों को महसूस हो रही है तो रात में भी गर्मी बेचैनी बढ़ा रही है। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो