19 जगह सामान्य से ज्यादा तापमान
प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन 19 स्थानों पर अब तक तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा चल रहा है। उधर, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन बाड़मेर और फलौदी का तापमान 28 डिग्री से ऊपर चल रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री है, जबकि फलौदी का अधिकतम तापमान 42.6 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बांसवाड़ा 42.8 तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म चल रहा है।
इन जिलों में जारी रहेगी लू
राजस्थान में लू का असर जारी है और बताया जा रहा है कि पांच जिलों में लू लगातार बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने 6 अप्रेल तक बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिले में लू चलने की संभावना है। वैसे भी अप्रेल में गर्मी का असर बढ़ जाता है तो माना यह भी जा रहा है कि पश्चिमी राजस्थान के 90 प्रतिशत जिले लू की चपेट में रहेंगे।
46 डिग्री से ज्यादा रहा था तापमान
कोटा के अधिकतम तापमान की बात करें तो वर्ष 2018 में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उस दौरान गर्मी से लोगों की हालत खराब कर दी थी। अन्य जिलों की बात करें तो कमोबेश सभी का तापमान पिछले 12 साल के भीतर 44 से 45 डिग्री को छू चुका है और इस बार की गर्मी को देखते हुए माना जा सकता है कि अप्रेल में अधिकतर जिलों में रेकाॅर्ड टूट सकता है।
यहां रहेगा लू का असर
2 अप्रेल को बांसवाड़ा, बूंदी, धोलपुर, डूंगरपुर, झुंझुनूं, टोंक, सिरोही, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू और जालौर जिले में लू चलने की संभावना है।
3 अप्रेल को बांसवाड़ा, बूंदी, धोलपुर, डूंगरपुर, झुंझुनूं, टोंक, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, चूरू और जालौर जिले में लू चलने की संभावना है।
4 अप्रेल को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिले में लू चलने की संभावना है।
5 अप्रेल को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिले में लू चलने की संभावना है।
6 अप्रेल को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिले में लू चलने की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
3 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
4 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
5 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
6 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
7 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
8 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
9 अप्रेल को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।