scriptWeather Alert: राजस्थान में फिर से लौटेगी लू, 28 व 29 को यलो अलर्ट, तापमान मारेगा छलांग | Heat wave yellow alert on 28 in rajasthan, temperature will jump | Patrika News

Weather Alert: राजस्थान में फिर से लौटेगी लू, 28 व 29 को यलो अलर्ट, तापमान मारेगा छलांग

locationजयपुरPublished: Mar 25, 2022 01:31:35 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Weather Alert : राजस्थान में लू फिर से लौटेगी और इस बार रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 28 व 29 मार्च का यलो अर्लट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। इसके चलते तापमान फिर से छलांग लगाएगा और कुछ जिलों के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

b3.jpg

Weather Alert : राजस्थान में लू फिर से लौटेगी और इस बार रेकाॅर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 28 व 29 मार्च का यलो अर्लट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। इसके चलते तापमान फिर से छलांग लगाएगा और कुछ जिलों के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। उधर, पिछले चार दिन से तापमान 40 डिग्री के नीचे चलने से प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। लेकिन तीन दिन बाद मौसम फिर से करवट लेगा।

तापमान जा सकता है 43 डिग्री तक
राजस्थान को लेकर मौसम विभाग पूर्व में ही कह चुका है कि इस बार अप्रेल और मई के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी हालत खराब कर देगी। इसका असर 28 मार्च से शुरू हो जाएगा। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर में लू की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो उस दौरान तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। पश्चिमी राजस्थान के अलावा अन्य स्थानों पर तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

अभी तापमान में गिरावट
मौसम केंद्र जयपुर की माने तो वर्तमान में लोकल साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से पश्चिमी हवाएं आना बंद हो गई। तापमान में भी गिरावट हो रही है। हालांकि अभी बूंदाबांदी के फिलहाल कोई आसार नहीं है। आगामी दो दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और गर्मी का असर तेज होगा।

अप्रेल में पश्चिमी विक्षोभ
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक आर.एस. शर्मा ने बताया कि 28 मार्च से पश्चिमी राजस्थान के तीन से चार जिलों में तापमान बढ़ेगा, लेकिन असर पूरे राजस्थान पर दिखाई नहीं देगा। तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन यह दौर तीन से चार दिन रहेगा। उसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा, जिससे आंधी या बारिश की संभावना नहीं होगी। लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं हो सकेगी।

यहां बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने वायुमंडलीय वायु परिसंचरण और हीटवेव के कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ इलाकों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर गहरा दबाव उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस कारण से हवाओं में गति होने के साथ ही मेघ मेहरबान हो सकते हैं। इसका असर फिलहाल राजस्थान के मौसम में देखने को नहीं मिलेगा, प्रदेश का मौसम फिलहाल दो से तीन दिन पूरी तरह से शुष्क रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान
26 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
27 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
28 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
30 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
31 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

राजस्थान में 25 मार्च सवेरे तक अधिकतम तापमान की स्थिति
अजमेर 36.4
भीलवाड़ा 37.5
अलवर 36.6
जयपुर 36.7
पिलानी 38.5
सीकर 35.5
कोटा 36.1
चित्तौड़गढ़ 38.0
डबोक 36.8
बाड़मेर 39.6
जैसलमेर 38.8
जोधपुर 37.6
फलौदी 39.2
बीकानेर 38.0
चूरू 38.0
श्रीगंगानगर 36.3
धौलपुर 38.5
नागौर 38.2
टोंक 38.9
बूंदी 38.2
अंता 36.6
डूंगरपुर 39.5
संगरिया, हनुमानगढ़ 33.7
जालौर 38.1
सिरोही 37.0
सवाईमाधोपुर 36.3
अलवर 37.4
करौली 37.0
बांसवाड़ा 38.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो