scriptHeatwave alert in Rajasthan, temperature will cross 45 | Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लू का अलर्ट, 45 के पार जाएगा पारा | Patrika News

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लू का अलर्ट, 45 के पार जाएगा पारा

locationजयपुरPublished: May 12, 2023 02:03:37 pm

Submitted by:

MOHIT SHARMA

- जरूरी होने पर ही निकलें घर से बाहर, आगामी तीन दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, अब रात भी होने लगी गर्म

Heatwave alert in Rajasthan.
Heatwave alert in Rajasthan.
जयपुर. बारिश और आंधी के बाद राजस्थान में गर्मी के तेवर दिनों-दिन तीखे होते जा रहे हैं। आसमां से अंगारे बरस रहे हैं। सडक़ पर मृग मरीचिका दिखने लगी है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने प्रदेश का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा दिया है। आगामी दिनों में भी प्रदेश में तापमान और बढऩे की संभावना है। जयपुर मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में हीटवेव (लू) चलने का अलर्ट भी जारी कर दिया है। रेगिस्तानी इलाकों से जुड़े जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। विभाग के अनुसार, वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा। अब रात का भी तापमान बढऩे लगा है। रात भी गर्म होने लगी हैं। जानकारों के अनुसार तेज गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.