scriptRajasthan Weather Alert : प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, चूरू में 50.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान | heatwave-in-rajasthan-temperature-50-degrees-cross-churu | Patrika News

Rajasthan Weather Alert : प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, चूरू में 50.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

locationजयपुरPublished: Jun 03, 2019 07:41:01 pm

Submitted by:

abdul bari

प्रदेशभर में आसमान से बरसती आग के कारण पूरा प्रदेश ( Heatwave continues in Rajasthan ) भीषण लू की चपेट में है और सूर्यदेव का प्रकोप अब भी बना हुआ है।

heat

Rajasthan Weather Alert : प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, चूरू में 50.3 डिग्री तक पहुंचा तापमान

जयपुर
नौ तपा ( Nautapa 2019 in Rajasthan) खत्म होने के बाद भी प्रदेशभर में आसमान से बरसती आग के कारण पूरा प्रदेश ( Heatwave continues in Rajasthan )
भीषण लू की चपेट में है और सूर्यदेव का प्रकोप अब भी बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन और भीषण लू का दौर बने रहने का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को भी गर्मी के तेवर नर्म नहीं हुए। आसमान से बरस रहे अंगारों के आगे प्रदेश में जनजीवन त्रस्त है। वहीं दोपहर होने तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही मानों अघोषित कफ्र्यू लगा होने का अहसास करा रही है। दोपहर में हर कोई छांव की तलाश में है तो सूर्यास्त से लेकर देररात तक गर्म हवा के थपेड़े मानों नश्तर की तरह चुभ रहे हैं।
rajasthan mausam news
भीषण गर्मी की चपेट में चूरू

जानलेवा गर्मी का असर इस कदर बढ़ गया है कि घरों की छत पर रखी पानी टंकियों में पानी सुबह तक भी गर्म बना हुआ है। चूरू जिले में ( Churu Temperature 50.8 Degrees ) अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां पारा तीन दिन में दूसरी बार पर 50 डिग्री के पार हुआ है। एक जून को पारा 50.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
rajasthan today temperature
यहां लू का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में ( Rajasthan Weather) अगले तीन दिन गर्मी और लू का दौर जारी रहने वाला है। जबकि पूर्वी राजस्थान के भागों में लू का असर ( Rajasthan Weather Alert ) थोड़ा कम होने की संभावना है।
heavy heat in rajasthan
हाड़ौती अंचल में भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल

जयपुर में बीती रात तापमान एक डिग्री बढ़कर 33.1 डिग्री दर्ज हुआ वहीं मैदानी इलाकों में फलोदी 35 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। हाड़ौती अंचल में भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। कोटा में आज न्यूनतम तापमानर 34.6, जोधपुर 33.4, अजमेर 32.7, जैसलमेर 30.4, बीकानेर 31.5, डबोक 32, चित्तौडग़ढ़ 30 और चूरू में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में बीती रात पारा 27 डिग्री रहा वहीं माउंट आबू में रात का तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
rajasthan garmi news
यह रहा राजधानी का हाल

राजधानी जयपुर में रविवार को नौ तपा के आखिरी दिन रविवार को भी गर्मी का रौद्र रूप शहर में नजर आया। बीती रात भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। आज सुबह से ही धूप की तपन ने शहरवासियों की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा जो सुबह दस बजे से पहले ही 37 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। सूर्योदय के साथ ही शहरवासियों को सुबह से गर्मी का अहसास हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में विंड पैटर्न बदलने पर जयपुर में गर्मी से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
rajasthan temperature
यहां इतना तापमान


बीते रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में पारा सामान्य से ज्यादा ही दर्ज हुआ। रविवार को चूरू जिले में पारे ने थोड़ी नरमी जरूर दिखाई, लेकिन फिर भी रविवार को यहां अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। श्रीगंगानगर में पारा 48.6, जैसलमेर 47.8, बाड़मेर 47.2 और कोटा में रविवार को अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर 46.4 और अजमेर 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो