script

ठंड से कांप रहा प्रदेश, चार घंटे में गिरा 11 डिग्री अधिकतम पारा, ओंस की बूंदें बनी बर्फ

locationजयपुरPublished: Dec 05, 2019 08:13:12 am

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

प्रदेश के 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में मंगलवार को जहां न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री था, वहीं बुधवार को 0.5 डिग्री बढकऱ दो डिग्री दर्ज हुआ। यहां पारा गिरने से खेतों में फसलों पर ओंस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई…

coldness in ajmer

coldness in ajmer

जयपुर। राजधानी में सर्दी दिनों-दिन असर दिखा रही है। लगातार दूसरे दिन शहर का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। इससे एक दिन पहले मंगलवार का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर, सर्दी का असर ऐसा है कि शाम और रात के बीच तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट आ रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम पारा 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। चार घंटे बाद रात नौ बजे ही जयपुर का पारा 15 डिग्री पर आ गया। इधर, शाम होते ही हवा में गलन बढ़ रही है।
ठंड से कांप रहा फतेहपुर
बुधवार को प्रदेश के 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। फतेहपुर में मंगलवार को जहां न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री था, वहीं बुधवार को 0.5 डिग्री बढकऱ दो डिग्री दर्ज हुआ। यहां पारा गिरने से खेतों में फसलों पर ओंस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई। मेवाड़-वागड़-हाड़ौती में अगले 24 घंटों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान के ओमप्रकाश ने बताया कि बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई।
झालावाड़ में सुबह कोहरा तो दिन निकलने के साथ ही छाए बादल
झालावाड़ में सुबह कोहरा तो दिन निकलने के साथ ही बादल छा रहे हैं। इससे सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक दिन में दो डिग्री तापमान लुढकऱ 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में मंगलवार की रात अब तक की सबसे सर्द रात रही है। वहीं बुधवार को दिनभर सर्द हवा चलती रही, ऐसे में लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 10 डिग्री रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 8 डिग्री रहा।
वहीं जम्मू-कश्मीर: शून्य से 7 डिग्री नीचे पहुंचा घाटी का तापमान, जम गया झरना
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 के दौरान जम्मू और कश्मीर में तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे तक जाता है। इसका नजारा भी दिखाई देने लगा है। जम्म-कश्मीर में बर्फ का असर दिखने लगा है। यहां की जमा देने वाली ठंड, पल-पल हिमस्खलन का खतरा और बर्फीली हवाएं हर पल सांसें जमा देने की फिराक में हैं। उत्तरी कश्मीर में एक सुरम्य स्थान में स्थित झरना पूरी तरह से जम गया है, जो सैलानियोंं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। बुधवार को कश्मीर घाटी में इस सीजन का तापमान शून्य से 7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो