scriptजयपुर में अचानक पलटा मौसम, जोरदार बारिश शुरु, देखें Video | Heavy rain again in jaipur rajasthan monsoon 2019 alert 7 october | Patrika News

जयपुर में अचानक पलटा मौसम, जोरदार बारिश शुरु, देखें Video

locationजयपुरPublished: Oct 07, 2019 03:17:09 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Heavy Rain in Jaipur today : जयपुर में सोमवार दोपहर अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश

Rain Weather

जयपुर में अचानक पलटा मौसम, जोरदार बारिश शुरु

जयपुर. Rain in Jaipur : राजस्थान से इस बार मानसून ( Monsoon 2019 ) विदा होने के मूड में नहीं है। जाते हुए मानसून ( Monsoon 2019 In Rajasthan ) मेघ राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मेहरबान हो रहे है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले सप्ताह तक ही दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई होगी।
जयपुर में सोमवार सुबह जहां तेज धूप थी, वहीं दोपहर को अचानक मौसम पलट गया और घनघोर घटाएं छा गई। करीब तीन बजे शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो गई। जाते मानसून के मेघ शहर को जमकर भिगो रहे हैं। बारिश से चलते इससे मौसम में ठंडक हो गई और मौसम सुहावना हो गया, जिसके चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ नजर आई।
शहर के इन इलाकों में हुई बारिश

शहर के जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर, झालाना, सोड़ाला, ट्रांसपोर्ट नगर, गोपालपुरा, टोंक रोड और परोकटा सहित कई जगहों पर में बारिश हुई।

तराई क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
वहीं मौसम विशेषज्ञों ( Rajasthan Weather Forecast ) ने अगले सप्ताह तक ही प्रदेश से मानसून विदा होने की घोषणा होने की बात कही है। अभी हिमालय की तराई क्षेत्र में कम उंचाई वाले पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय ( hailstorm and thunderstorm in rajasthan ) हैं। जिससे प्रदेश में उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से अक्टूबर माह में ही सर्दी के मौसम की आहट महसूस होने लगी है।
प्रदेश में उत्तर पूर्व और पश्चिमी जिलों में रात का तापमान दिन के तापमान में भी बीते दो दिन से गिरावट रेकॉर्ड हुई है। राजधानी जयपुर में बीती रात बादलों की आवाजाही रही वहीं रात में मौसम ठंडा रहा है। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा। सुबह नौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही उत्तर पूर्वी हवा ने सूर्योदय के बाद भी सर्द मौसम का अहसास कराया है। स्थानीय मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज छितराए बादल छाए रहने व धूलभरी हवा चलने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो