30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगले दो-तीन दिन पूर्वी राजस्थान में फिर भारी बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है चक्रवाती तंत्र

Heavy Rain Alert in Eastern Rajasthan: प्रदेश के पूर्वी इलाकों को अगले दो-तीन दिन झमाझम बारिश ( Heavy Rain in Eastern Rajasthan ) होने के आसार हैं। विदाई से पहले पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ( IMD ) ने जताई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 19 Sep 2019, 8:38 AM IST

rain-25.jpg

जयपुर। प्रदेश के पूर्वी इलाकों को अगले दो-तीन दिन झमाझम बारिश ( Heavy Rain Alert in Eastern Rajasthan ) होने के आसार हैं। विदाई से पहले पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ( IMD ) ने जताई है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी इलाकों में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तंत्र के असर से अरब सागर के पूर्व मध्य भाग में कम वायुदाब क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश के पूर्वी भागों समेत गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, उत्तराखंड समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले दो तीन दिन तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम तंत्र में हो रहे बदलाव के कारण प्रदेश के पूर्वी इलाकों से 20 सितंबर को होने वाली मानसून विदाई की घोषणा एक दो दिन बाद तक टल सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के ( Rajasthan Weather Forecast ) अनुसार सामान्यतया प्रदेश के पूर्वी इलाकों से दक्षिण पश्चिमी मानसून की 15 सितंबर को व पश्चिमी राजस्थान से 30 सितंबर तक विदाई की औपचारिक घोषणा मौसम विभाग करता है। लेकिन इस बार प्रदेश मे मानसून करीब सप्ताहभर देरी से आया और अब अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तंत्र के असर से प्रदेश से मानसून विदाई की औपचारिक घोषणा तय समय के बाद हो रही है।

राजधानी में आज तडक़े से छाए मेघ, हवा से मौसम में घुली ठंडक
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट बौछारें गिरी वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे रहे। 41.3 डिग्री तापमान के साथ श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू और बीकानेर में भी मौसम का मिजाज गर्म रहा। राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा लेकिन बीती रात से शहर में बादलों की आवाजाही शुरू होने व पुरवाई हवा चलने पर रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज हुई। आज सुबह मेघ छाए रहने पर सूर्योदय के बाद भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए । सुबह करीब 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बही पुरवाई हवा से सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज बादल छाए रहने व छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है।