scriptचेतावनी का एक दिन गुजरा, आज भी भारी बारिश का अलर्ट | Heavy Rain Alert In Rajasthan, Monsoon 2019 In Rajasthan | Patrika News

चेतावनी का एक दिन गुजरा, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2019 09:22:54 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

मौसम विभाग ( IMD ) ने प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट ( Alert for heavy rain in Rajasthan ) दिया था। इस चेतावनी का एक दिन निकल गया है। आज भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Heavy Rain Alert In Rajasthan, Monsoon 2019 In Rajasthan

चेतावनी का एक दिन गुजरा, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर। मौसम विभाग ( IMD ) की ओर से जारी 20 जिलों में भारी बारिश को लेकर दिया गया अलर्ट ( Alert For heavy rain in Rajasthan ) का एक दिन तो गुजर गया वहीं शुक्रवार को यानी आज भी प्रदेश में अलर्ट है। हालांकि गुरुवार को बारिश का दौर कुछ कमजोर हुआ है, राजधानी में चमकीली धूप खिली। उमस का भी जोर रहा, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों में पश्चिमी जिलों के लिए अच्छी बारिश ( Good Rain In Western Rajasthan ) का अनुमान जताया है। उधर, बारिश थमने के बाद भी नदी-नालों और बांधों में पानी की आवक जारी है। अभी भी कई मार्ग बाधित है। वहीं राजधानी में सुबह से ही मौसम काफी सुहावना हो गया है। आसमान में बादलों के साथ ही ठंडी ठंडी हवा लोगों को राहत महसूस करवा रही है।
Heavy Rain Alert In Rajasthan, Monsoon 2019 In Rajasthan
सिरोही जिले में बारिश के बाद अंगोर बांध में पांच फीट से अधिक पानी आया। अब यहां एक दिन छोड़कर एक दिन में जलापूर्ति ( water supply ) की तैयारी की जा रही है। अभी चार दिन में एक बार आपूर्ति हो रही थी। जालोर क्षेत्र में बुधवार रात में रिमझिम बारिश हुई। यहां लाटाडा बांध पर पानी की चादर चल गई। बूंदी जिले में तेज बारिश के बाद अब भी नदियों में उफान है। आधा दर्जन रास्ते अब भी बंद है। यहां आधा दर्जन छोटे बांधों पर चादर चल रही है। बाड़मेर में रातभर रिमझिम हुई। श्रीगंगानगर के मिर्जेवाला क्षेत्र में करीब आधा घंटे तक तेज बरसात हुई। बांसवाड़ा में गुरुवार सुबह आठ बजे तक केसरपुरा में 52 मिमी, सल्लोपाट में 46 और कुशलगढ़ में 36 मिमी बरसात हुई। जिले के गांगड़तलाई के भंडारा नाले पर बने एनिकट की चादर बुधवार को चल गई। उदयपुर संभाग के सबसे बड़े माही बांध में गुरुवार सुबह तक जलस्तर 275.70 मीटर हो गया।
Heavy Rain Alert In Rajasthan, Monsoon 2019 In Rajasthan
सुरवानियां बांध के दो गेट खोले

बांसवाड़ा क्षेत्र में दो दिनो से हो रही लगातार बारिश के चलते बांधो में पानी की आवक तेज हुई है। केसरपुरा में 2 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं शहर के निकट सुरवानिया बांध में गुरुवार दोपहर को दो गेट एक-एक फिट खोल दिए गए। चित्तौडगढ़़ जिले में गुरुवार को रिमझिम बारिश होती रही। भैसरोडगढ़़ में 17 मिलीमीटर बारिश हुई। जैसलमेर में झमाझम बारिश हुई। क्षेत्र के मोहनगढ़, पोकरण व रामदेवरा में भी बादल बरसे। भीलवाड़ा जिले के गोवटा बांध पर चादर चल रही है, जबकि जैतपुरा बांध लबालब हो गया है।
रिमझिम बारिश का दौर जारी

चित्तौडगढ़़ में शाम 5 बजे तक भैसरोडगढ़़ में 17, बेगूं में 7, गंगरार व डूंगला में 6, निम्बाहेड़ा में 4, चित्तौडगढ़़ में 3, बड़ीसादड़ी में 3 एवं कपासन में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Heavy Rain Alert In Rajasthan, Monsoon 2019 In Rajasthan
बालोतरा में जमकर बरसे मेघ, एक घंटे में सड़कें जलमग्न, अण्डरब्रिज लबालब

बाड़मेर के बालोतरा कस्बे में एक घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से कस्बे की सड़कें जलमग्न हो गई। तीन-चार फीट पानी का बहाव होने से सड़कें मानो तालाब बन गई। बच्चों ने इसमें तैरने का आनंद उठाया। वहीं, यहां के रेलवे अंडरब्रिज पानी से लबालब हो गए, जिस पर आवाजाही प्रभावित हुई। बरसाती पानी जिला एवं सेंशन न्यायाधीश परिसर में घुस गया। कार्मिकों ने एक घंटे मशक्कत कर जरूरी कागजात न्यायाधीश चैम्बर से बाहर निकाले और फर्नीचर हटाया। इस दौरान 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। जसोल सहित आसपास के गांवों में अच्छी बारिश के समाचार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो