scriptविदा होते मानसून ने दिखाए तेवर, जहाजपुर में सात और बिजौलयां में छह इंच बारिश, 14 जिलों में चेतावनी जारी | heavy rain in jahajpur and bijolia rajasthan monsoon 14 district alert | Patrika News

विदा होते मानसून ने दिखाए तेवर, जहाजपुर में सात और बिजौलयां में छह इंच बारिश, 14 जिलों में चेतावनी जारी

locationजयपुरPublished: Sep 13, 2019 08:29:28 pm

भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़ और कोटा के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को जमकर बरसे, जहाजपुर में सात और बिजौलयां में छह इंच बारिश, दो की मौत

jaipur

विदा होते मानसून ने दिखाए तेवर, जहाजपुर में सात और बिजौलयां में छह इंच बारिश, 14 जिलों में चेतावनी जारी

जयपुर। प्रदेेश से मानसून की विदाई के अब कुछ ही दिन बाकी है। आखिरी दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़ और कोटा के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को जमकर मेघ मेहरबान हुए हैं। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश भीलवाड़ा के जहाजपुर में सात और बिजौलिया में छह इंच दर्ज की गई है। भीलवाड़ा में बारिश से दो मौत भी हुई है। अमरगढ़ क्षेत्र में बिजली गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। जहाजपुर क्षेत्र में तालाब में गिरने से एक युवक की मौत हो गर्ई।
बांसवाड़ा में सर्वाधिक बारिश बागीदौरा में पांच इंच दर्ज की गई है। वहीं, राजस्थान से सटे मध्यप्रदेश के बाजना जिले का भडऩकोट बांध शुक्रवार को अत्यधिक बारिश से फूट गया। इससे बाजना एवं अन्य इलाकों में अलर्ट घोषित किया गया। इधर चित्तौडगढ़़ जिले के बेगूं में 3.96 भैसरोडगढ़़ में 3 इंच बारिश हुई। राजधानी जयपुर में दिनभर गर्मी के बाद शाम साढ़े छह बजे बाद एक घंटे तक बारिश का दौर चला। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली।
मछली पकडऩे गए थे, 23 घंटे तक अटकी रही जान
सुल्तानपुर (कोटा). गांधीसागर बांध से पानी छोडऩे के बाद कोटा बैराज के गेट खुलते ही चम्बल नदी उफान पर आ गई। क्षेत्र के निमोदा हरिजी गांव में मछली पकडऩे गए दो युवक नदी का पानी बढऩे से टापू पर फंस गए। 23 घंटे बाद प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। ये युवक गुरुवार दोपहर को वहां पहुंचे थे। कोटा के रंगतालाब निवासी सलमान (21) पुत्र सलीम, बल्लू उर्फ अनीश (22) पुत्र हमीद बेग ने मदद के इंतजार में टापू पर रात बिताई।
अब आगे क्या
मौसम विभाग ने शनिवार को 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें टोंक, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौडगढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, करौली, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, धौलपुर में बारिश की चेतावनी दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो