scriptजयपुर में जमके बरसे बादल,12 घंटे में छह इंच बारिश | Heavy Rain jaipur Rajasthan : 6 inches rain in 12 hours jaipur monsoon | Patrika News

जयपुर में जमके बरसे बादल,12 घंटे में छह इंच बारिश

locationजयपुरPublished: Jul 26, 2019 07:42:36 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Heavy Rain in rajasthan : दो दिन में खूब बरसा सावन, दो दिन की बारिश ( Monsoon 2019 in rajasthan )ने छू लिया दो महीने की सामान्य बारिश का आंकड़ा
 
 
 

jaipur

जयपुर में जमके बरसे बादल,12 घंटे में छह इंच बारिश

विजय शर्मा / जयपुर. heavy rain in jaipur : जयपुर में बुधवार शाम से शुरु हुई बारिश का दौर शुक्रवार को भी चला। जयपुर में जमकर हुई इस बरसात ने दो महीने की सामान्य बारिश का आंकड़ा छू लिया। शहर में गुरुवार से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक लगातार 12 घंटे बारिश ( Monsoon 2019 in Rajasthan ) हुई।
12 घंटे तक लगातार बारिश से जयपुर में छह इंच बारिश ( 6 inches rain in 12 hours jaipur ) दर्ज की गई। राजधानी में हुई भारी बारिश का शहर के लोगों ने स्वागत किया। लोग सड़कों पर नहाने के लिए निकल गए। इधर जयपुर में दो दिन की बारिश ने दो महीने की सामान्य बारिश का आंकड़ा छू लिया।
पिछले 10 सालों का रेकॉर्ड टूट गया

एक जून से 26 जुलाई तक जयपुर में सामान्य बारिश 229.90 एमएम है, जबकि 228.68 एमएम बारिश अभी तक हो चुकी है। वहीं दूसरे दिन भी जयपुर में पिछले 10 सालों का रेकॉर्ड टूट गया। इधर जयपुर जिले में चाकसू में साढ़े चार इंच बारिश हुई।
गुरुवार रात से बारिश का दौर शुरू हो गया था। लेकिन रात एक बजे से तेज बारिश होना शुरू हुई, जो दोपहर 12 बजे तक चलती रही। इसके बाद एक घंटे एक बजे तक धीमी गति से बारिश का दौर चला।

सुबह साढ़े आठ बजे तक 71 एमएम बारिश हुई। फिर दिन में एक बजे तक 84 एमएम पानी बरसा। लगातार 12 घंटे की बारिश से राजधानी की सड़कें लबालब हो गई। अजमेर रोड, एमआई रोड, सोडाला, टोंक रोड, सीकर रोड, कलक्ट्रेटी रोड पर पानी-पानी हो गया। जल भराव होने से शहर में जगह-जगह जाम के हालात रहे। यातायात रैंग कर चलता रहा।
जिले में कहां कितनी बारिश (Heavy Rain In Rajasthan)

चाकसू 4.5

बस्सी 2.72

सांभर 3.84

दूदू 2.76

किशनगढ़-रेनवाल 3.68

Read More News Of Rain : जयपुर में बारिश के साथ आई आफत, कई मकान ढहे, ट्रांसफार्मर गिरे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो