scriptजयपुर में झूमकर बरसे जाते मानसून मेघ, जमकर भीगा शहर | Heavy Rain jaipur rajasthan rain weather forcast sunday 29 september | Patrika News

जयपुर में झूमकर बरसे जाते मानसून मेघ, जमकर भीगा शहर

locationजयपुरPublished: Sep 29, 2019 01:55:38 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Heavy Rain in Jaipur : जयपुर में बारिश के चलते मौसम हुआ सुहावना, शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़

Jaipur rain

जयपुर में झूमकर बरसे जाते मानसून मेघ

जयपुर। Rain in Jaipur : जाते हुए मानसून ( Monsoon 2019 In Rajasthan ) मेघ राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मेहरबान हो रहे है। रविवार को जयपुर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए रहे, करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। करीब आधा घंटे की बारिश ने शहर को जमकर भिगोया। इसके बाद धूप निकल आई, करीब डेढ़ बजे फिर से घनघोर घटाएं छा गई और पूरे शहर में झमाझम शुरु हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया, जिसके चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ नजर आई।
शहर के इन इलाकों में हुई बारिश

शहर के जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर, झालाना, सोड़ाला, ट्रांसपोर्ट नगर, गोपालपुरा, टोंक रोड और परोकटा सहित कई जगहों पर में बारिश हुई।

पयर्टन स्थलों पर लोगों की भीड़
बारिश के चलते मौसम में ठंडक हो गई और मौसम सुहावना हो गया। रविवार को वीक एंड होने और मौसम सुवाहना होने के चलते पयर्टन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो