script

बारिश अपडेट: राजस्थान के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

locationजयपुरPublished: Sep 26, 2019 11:15:43 am

Heavy Rain Alert In Rajasthan: राजस्थान के 8 जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी केवल 27 सितंबर के लिए है।

Heavy rain caused heavy rain water and vehicles to flow, two children

तेज बारिश से बाजार में भरा बारिश का पानी और वाहन बहे, दो बच्चों की मौत

जयपुर। Heavy Rain Alert In Rajasthan: राजस्थान में इस बार मानसून जमकर मेहरबान रहे। इसके चलते बारिश ( Rain In Rajasthan ) ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब मौसम विदा होने वाला है। लेकिन जाता हुआ मानसून भी कहर बरपा रहा है। प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। हालांकि यह चेतावनी केवल 27 सितंबर के लिए है।

 

आठ जिलों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कोटा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और करौली में भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 20 सितंबर तक सक्रिय रहना था, लेकिन मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।

 

जयपुर में अचानक मौसम पलटा
जयपुर में बुधवार को शाम अचानक मौसम पलट गया। दोपहर में गर्मी और उमस के बाद अचानक शाम चार बजे ठंडी हवा चलने लगी। हवा के साथ हल्की बूंदे आने लगी। हवा में आद्रता 93 फीसदी तक पहुंच गई। तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शहर में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई।

 

शहर के वैशाली नगर, सोडाला, अजमेर रोड, बाइस गोदाम, कलक्ट्रेट, सी स्कीम, टोंक रोड, सांगानेर, इलाकों में बारिश हुई। जिला कलक्ट्रेट पर 5 तो सांगानेर में 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान शाम पांच बजे पारे में 7.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर का अधिकतम पारा 31.8 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। दोपहर एक बजे पारा 32 डिग्री था।

 

मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट मोड
इसी बीच मौसमी बीमारियों को लेकर राजस्थान अलर्ट मोड पर है। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने प्रदेश भर में प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सा विभाग, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी और पशुपालन के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिए हैं। शर्मा ने कांफ्रेंस में बताया कि प्रदेश के 14 हजार से ज्यादा उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वाइन फ्लू की दवा टेमीफ्लू उपलब्ध करवाई गई है। आमजन को बिना देरी के उपचार सरकार की पहली प्राथमिकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो