script

ये खाएं हीमोग्लोबिन बढ़ेगा

locationजयपुरPublished: Dec 23, 2019 04:21:54 pm

Submitted by:

Chand Sheikh

खानपान में पौषक तत्वों की कमी का ही नतीजा है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। महिलाएं इसकी अधिक शिकार होती हैं। खानपान में कुछ चीजों को प्राथमिकता देकर हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।

ये खाएं हीमोग्लोबिन बढ़ेगा

ये खाएं हीमोग्लोबिन बढ़ेगा

फली वाले अनाज
संतुलित आहार में साबुत अनाज शामिल होने चाहिए। खानपान में लेगम्स (फली वाले अनाज) शामिल किए जाने चाहिए क्योंकि ये हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाते हैं। इनमें सोयाबीन, सफेद राजमा और चने आदि शामिल हैं।
फल
अपने खानपान में फलों को प्राथमिकता देकर हम हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए सेब, केले और अनार प्रमुखता से खाना चाहिए। सेब और केले में समृद्ध मात्रा में आयरन पाया जाता है।
फोलेट के लिए
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी आयरन के अलावा फोलेट की कमी से भी हो सकती है। शरीर में फोलेट की कमी को पूरा करने के लिए टमाटर, गाजर, लाल-पीली शिमला मिर्च, एवोकाडो, मूली और हरी पत्तेदार सब्जियां पालक खाना चाहिए।
हब्र्स
एनीमिया से ग्रसित लोगों को कुछ प्रकार की हब्र्स और उनसे बने पेय पदार्थ लेना फायदेमंद होता है। इन हब्र्स में एनीस, पुदीना, जीरा, लोकोरिस से बने पेय पदार्थ शामिल हैं। ये सभी आयरन से भरपूर होते हैं और हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं।
केले को तरजीह
स्टार्च के स्रोत जैसे केले में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इस वजह से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आहार में इसे शामिल किया जाना चाहिए। अनार का जूस लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
विटामिन सी
अमरूद, पपीता, संतरा व अंगूर विटामिन सी की कमी पूरा करते हैं। विटामिन सी की कमी पूरी होते ही हीमोग्लोबिन की कमी भी पूरी हो जाती है। आहार में विटामिन-सी समृद्ध सब्जियां ब्रोकली, टमाटर, फूलगोभी, आलू व पत्तागोभी शामिल करें।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट को कोको से बनाया जाता है और कोको को कई तरह की समस्याओं जैसे थकान, अपच व डिप्रेशन आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। डार्क चॉकलेट में लगभग 80 प्रतिशत कोको होता है, जो आयरन से समृद्ध होता है।
शहद
शहद में कई तरह के गुण होते हैं शहद कई बीमारियों में दवा का काम करता है। एनीमिया के रोगियों के लिए भी यह बहुत लाभदायक होता है। 100 ग्राम शहद में 0.42 मि.ग्रा. आयरन होता है। इसीलिए इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है।
ये भी खाएं
पालक की सब्जी एनीमिया में दवा की तरह काम करती है। आधा कप उबले पालक में 3.2 मि.ग्रा. आयरन पाया जाता है। यह एक ही बार में किसी महिला के शरीर में 20 प्रतिशत आयरन की पूर्ति करने में सक्षम है। इसका सूप पीने से बहुत जल्दी खून बढ़ता है।
एक चम्मच गुड़ में 3.2 मि.ग्रा. आयरन होता है। एनीमिया से ग्रस्त लोगों को रोज 100 ग्राम गुड़ जरूर खाना चाहिए।
पिस्ता से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलता है।

ट्रेंडिंग वीडियो