scriptMunicipal Corporation : सफाई कर्मियों के समानीकरण में ‘राजनीति’ | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR CLEANING SYSTEM | Patrika News

Municipal Corporation : सफाई कर्मियों के समानीकरण में ‘राजनीति’

locationजयपुरPublished: Jun 03, 2021 04:34:30 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

राजधानी में सफाई व्यवस्था (Cleaning System) बेपटरी होती जा रही है। हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) में सफाई कर्मचारियों का समानीकरण (Sanitation Workers Equalization) किया जा रहा है। सफाई कर्मियों के समानीकरण को लेकर ‘राजनीति’ सामने आई है। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों से सफाई कर्मचारी हटाकर अन्य वार्डों में लगाए जा रहे है, जिससे सफाई व्यवस्था फिर से गड़बड़ाने लगी है।

Municipal Corporation : सफाई कर्मियों के समानीकरण में 'राजनीति'

Municipal Corporation : सफाई कर्मियों के समानीकरण में ‘राजनीति’

सफाई कर्मियों के समानीकरण में ‘राजनीति’
— हेरिटेज नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का फिर समानीकरण शुरू
— भाजपा पार्षदों का आरोप, उनके वार्डों से हटाए कर्मचारी
— पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था तो पार्षदों में आक्रोश

जयपुर। राजधानी में सफाई व्यवस्था (Cleaning System) बेपटरी होती जा रही है। हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) में सफाई कर्मचारियों का समानीकरण (Sanitation Workers Equalization) किया जा रहा है। सफाई कर्मियों के समानीकरण को लेकर ‘राजनीति’ सामने आई है। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों से सफाई कर्मचारी हटाकर अन्य वार्डों में लगाए जा रहे है, जिससे सफाई व्यवस्था फिर से गड़बड़ाने लगी है। वहीं भाजपा पार्षदों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
हेरिटेज नगर निगम में 4142 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें किशनपोल जोन के 21 वार्डों में 1218 सफाई कर्मचारी लगा रखे है। वहीं हवामहल व आमेर जोन के 30 वार्डों में 955 सफाई कर्मचारी लगे हुए है। आदर्श नगर के 25 वार्डों में 929 सफाई कर्मचारी और सिविल लाइंस जोन के 24 वार्डों में 970 कर्मचारी लगे हुए है। अब वार्डवाइज इन कर्मचारियों का समानीकरण किया जा रहा हैं। इसके लिए हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय से जोन वाइज सफाई कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी गई। इसके बाद मुख्यालय से कर्मचारियों के समानीकरण के निर्देश दिए गए। जिस पर सभी जोन उपायुक्तों ने समानीकरण कार्य शुरू किया। कई वार्डों से सफाई कर्मचारियों को हटाकर दूसरे वार्डों में लगा दिया गया, जिससे कुछ वार्डों में सफाई व्यवस्था बिगड़ने लगी है। कुछ जोन उपायुक्तों ने समानीकरण का काम पूरा भी कर लिया है। ऐसे में जिन वार्डों से सफाई कर्मचारी हटाए गए, उन वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी होती जा रही है।
भाजपा पार्षदों ने उठाए सवाल
निगम अधिकारियों की ओर से किए जा रहे समानीकरण को लेकर भाजपा पार्षदों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों से सफाई कर्मचारी हटाकर कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में लगाए जा रहे हैं।
प्रभावित हो रही सफाई व्यवस्था
भाजपा पार्षद कुसुम यादव का कहना है कि समानीकरण के नाम पर भाजपा पार्षदों के वार्डों से सफाई कर्मचारी कम कर कांग्रेसी वार्डों में कर्मचारी बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस तानाशाही रवैया अपना रही है, इनका मकशद सिर्फ भाजपा के पार्षदों को परेशान करना है। उनके वार्डों की सफाई व्यवस्था बिगाड़ना उनका मकशद है। भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव की राजनीति की जा रही है। इससे कहीं न कहीं शहर की सफाई व्यवस्था पर ही असर पड़ रहा है।
समानीकरण का कोई आधार नहीं
आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 95 में समानीकरण के दौरान सफाई कर्मचारी कम कर दिए गए। इससे वहां की सफाई व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पार्षद महेश कलवानी का कहना है कि समानीकरण करना अच्छी बात है, लेकिन समानीकरण का कोई आधार होना चाहिए। कांग्रेस व भाजपा को आधार नहीं बनाना चाहिए। वार्ड की जनसंख्या और क्षेत्र के हिसाब से कर्मचारियों का समानीकरण किया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो