script

हर वार्ड में बनेंगे पार्षद के लिए कार्यालय

locationजयपुरPublished: Jul 04, 2021 05:48:58 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) के हर वार्ड में पार्षदों के लिए वार्ड कार्यालय (Councilor Ward Office) होंगे। इसे लेकर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिन वार्डों में वार्ड कार्यालय नहीं है, वहां जल्द ही नए कार्यालय बनाए जाएंगे, इसके लिए निगम अधिकारियों ने जगह तलाश ली है, अब जल्द ही टेंडर कर वार्ड कार्यालयों का निर्माण शुरू होगा। करीब 50 वार्डों में नए वार्ड कार्यालय बनाए जाएंगे।

हर वार्ड में बनेंगे पार्षद के लिए कार्यालय

हर वार्ड में बनेंगे पार्षद के लिए कार्यालय

हर वार्ड में बनेंगे पार्षद के लिए कार्यालय
— हेरिटेज नगर निगम में होंगे 100 वार्ड कार्यालय
— 50 वार्ड कार्यालय नए बनेंगे, जगह तलाशी
— जिन वार्डों में जगह नहीं, वहां अस्थाई कार्यालय बनाए जाएंगे

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) के हर वार्ड में पार्षदों के लिए वार्ड कार्यालय (Councilor Ward Office) होंगे। इसे लेकर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिन वार्डों में वार्ड कार्यालय नहीं है, वहां जल्द ही नए कार्यालय बनाए जाएंगे, इसके लिए निगम अधिकारियों ने जगह तलाश ली है, अब जल्द ही टेंडर कर वार्ड कार्यालयों का निर्माण शुरू होगा। वहीं जिन वार्डों में नगर निगम की जमीन नहीं है, वहां अस्थाई वार्ड कार्यालय बनाए जाएंगे। करीब 50 वार्डों में नए वार्ड कार्यालय बनाए जाएंगे।
वार्डों में कार्यालय को लेकर पार्षद कई दिनों से मांग कर रहे है। यह मामला साधारण सभा में भी उठाया गया। इसे लेकर प्रस्ताव भी पास किया गया। अब महापौर मुनेश गुर्जर ने सभी वार्डों में वार्ड कार्यालय और हाजिरीगाह बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसके लिए जोन उपायुक्तों ने अपने—अपने क्षेत्र के वार्डों में जमीन भी चिह्नित कर महापौर का सूची सौंप दी है। हालांकि इस सूची में कई वार्डों में नगर निगम की जमीन ही नहीं है। ऐसे में वहां वार्ड कार्यालय बनाने का पेंच फंस गया है।
जल्द धरातल पर शुरू होगा काम
निगम अधिकारियों की मानें तो हेरिटेज नगर निगम के 100 वार्डों में करीब 50 वार्डों में नए वार्ड कार्यालय बनाए जाएंगे, इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी करने के निर्देश दे दिए गए है। टेंडर होने के बाद जल्द ही धरातल पर काम भी शुरू होगा। जिन वार्डों में वार्ड कार्यालय के लिए जमीन नहीं मिली है, वहां अभी अस्थाई वार्ड कार्यालय बनाए जाएंगे।
यह होगा फायदा
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि निगम बोर्ड बने कई माह हो गए, वार्डों में पार्षदों के बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही वार्ड कार्यालय बनाए जाएंगे, जिससे पार्षद वार्ड में ही बैठकर जनता के काम कर सकेंगे। इन वार्ड कार्यालयों में फर्नीचर आदि भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो