हैरिटेज नगर निगम में कार्मिकों के देरी से आने और जल्दी गायब होने पर अब अंकुश लगेगा। Face Biometric Attendance हैरिटेज निगम मुख्यालय के बाद अब सभी जोन कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक उपस्थित की कवायद शुरू कर दी गई है। Heritage Municipal Corporation Jaipur इससे अफसरों के साथ अब कर्मचारियों को भी समय पर कार्यालय आना पड़ेगा। निगम मुख्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थित शुरू कर दी गई है।
जयपुर
Published: April 03, 2022 01:42:02 pm
जयपुर। हैरिटेज नगर निगम में कार्मिकों के देरी से आने और जल्दी गायब होने पर अब अंकुश लगेगा। Face Biometric Attendance हैरिटेज निगम मुख्यालय के बाद अब सभी जोन कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक उपस्थित की कवायद शुरू कर दी गई है। Heritage Municipal Corporation Jaipur इससे अफसरों के साथ अब कर्मचारियों को भी समय पर कार्यालय आना पड़ेगा। निगम मुख्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थित शुरू कर दी गई है। अब अगले सप्ताह तक निगम के सभी जोन कार्यालयों में भी बायोमैट्रिक उपस्थित होगी।
हैरिटेज नगर निगम में अफसरों और कई कर्मचारियों के अधिकांश समय कार्यालय से गायब होने की शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने अब सख्ती करना शुरू कर दिया है। इसके लिए अफसरों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के लिए पाबंद करने के साथ उनकी उपस्थिति भी बायोमैट्रिेक मशीन से करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। इसके लिए निगम मुख्यालय में मशीने लगा दी गई है। वहीं जोन कार्यालयों में भी जल्द ही बायोमैट्रिक उपस्थित मशीने लगाई जाएगी। महापौर मुनेश गुर्जर ने कहना है कि निगम हैरिटेज के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की अब बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी, जिससे कर्मचारी अधिकारी समय पर कार्यालय आएंगे और निगम का बेहतर तरीके से काम होगा। निगम में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को भी इससे राहत मिलेगी।
रोजाना होगी मॉनिटरिंग
आयुक्त अवधेश मीणा ने बताया कि निगम मुख्यालय में फेस बायोमैट्रिक उपस्थित शुरू की गई है। पहले हैरिटेज मुख्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों से इसकी शुरूआत की है। इसके बाद अब जोन कार्यालयों में भी ये मशीनें लगाई जाएगी। धीरे—धीरे फिल्ड में बायोमैट्रिक हाजरी शुरू की जाएगी, इससे निगम कार्मिक समय पर आएंगे और समय पर ही जाएंगे। बायोमैट्रिक से होने वाली उपस्थिति की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें