scriptकोरोना काल में रुकी हेरिटेज नगर निगम की आय | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR FINANCIAL SITUATION | Patrika News

कोरोना काल में रुकी हेरिटेज नगर निगम की आय

locationजयपुरPublished: Jun 13, 2021 04:56:27 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोविड 19 ने हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) के आर्थिक हालात खराब (bad financial situation) कर दिए है। ऐसे में शहर में विकास कार्य करान दूर, निगम खुद के बकाया व खर्च भी नहीं चला पा रहा है। अब नगर निगम प्रशासन ने अपने लैंड बैंक की संपत्तियां बेचकर खाली—खजाना भरने की तैयारी शुरू कर दी है। हेरिटेज निगम क्षेत्र में बड़े नालों पर दुकानें बनाने की कवायद भी की जा रही है।

कोरोना काल में रुकी हेरिटेज नगर निगम की आय

कोरोना काल में रुकी हेरिटेज नगर निगम की आय

कोरोना काल में रुकी हेरिटेज नगर निगम की आय
— रेवन्यू में पिछड़ा नगर निगम
— अब भूखंड नीलाम कर राजस्व अर्जित करेगा हेरिटेज निगम
— अब निगम बड़ें नालों पर दुकानें बनाकर राजस्व करेगा अर्जित

जयपुर। कोविड 19 ने हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) के आर्थिक हालात खराब (bad financial situation) कर दिए है। ऐसे में शहर में विकास कार्य करान दूर, निगम खुद के बकाया व खर्च भी नहीं चला पा रहा है। अब नगर निगम प्रशासन ने अपने लैंड बैंक की संपत्तियां बेचकर खाली—खजाना भरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही हेरिटेज निगम क्षेत्र में बड़े नालों पर दुकानें बनाने की कवायद भी की जा रही है। इससे निगम को बड़ा राजस्व मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम को यूडी टैक्स से बड़ा राजस्व मिलता है, लेकिन हेरिटेज निगम क्षेत्र में बहुत कम संपत्तियां यूडी टैक्स के दायरे में आती है, ऐसे में यूडी टैक्स से नगर निगम को अधिक आय नहीं हो पा रही है, वहीं कोरोना काल में जो आय हो रही थी, वह भी बंद सी हो गई है। अब निगम प्रशासन ने फिर से अपने लैंड बैंक की संपत्तियों को टटोलना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन की निगाह खड्डा बस्ती सहित अन्य संपत्तियों पर है। हेरिटेज नगर निगम सरकार के सामने हाथ फैलाने के बजाय अपनी ही संपत्तियों की नीलामी कर राजस्व बटोरेगा। इसमें बड़े नालों पर पार्किंग और दुकानें बनाकर भी उनकी नीलामी की जाएगी। इसके लिए निगम बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। हेरिटेज निगम महापौर मुनेश गुर्जर की पहल पर आदर्श नगर के खड्डा बस्ती में व्यवसायिक और रिहायशी भूखंडों की नीलामी हो चुकी है, इसमें करीब 26 करोड़ रुपए निगम को आय हुई है। अब हेरिटेज निगम की हालात यह है कि ठेकेदारों के भुगतान के लिए पिछले दिनों 30 करोड का लोन लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो