scriptहेरिटेज नगर निगम ने बनाए अस्थाई रैन बसेरे, 260 लोग गुजार सकेंगे रात | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR NIGHT SHELTER | Patrika News

हेरिटेज नगर निगम ने बनाए अस्थाई रैन बसेरे, 260 लोग गुजार सकेंगे रात

locationजयपुरPublished: Nov 12, 2021 08:30:32 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

सर्दी को देखते हुए बेघर लोगों के लिए हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) की ओर से अस्थाई रात्रि विश्राम घर (रैन बसेरा) (Night Shelter) शुरू कर दिए है। हेरिटेज निगम क्षेत्र में 4 जगहों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए है, वहीं 7 जगहों पर स्थाई रैन बसेरे संचालित किए जा रहे है।

हेरिटेज नगर निगम ने बनाए अस्थाई रैन बसेरे, 260 लोग गुजार सकेंगे रात

हेरिटेज नगर निगम ने बनाए अस्थाई रैन बसेरे, 260 लोग गुजार सकेंगे रात

हेरिटेज नगर निगम ने बनाए 4 जगहों पर अस्थाई रैन बसेरे
— सर्दी की दस्तक, शुरू होंगे रैन बसेरे
— 260 लोग ठहर सकेंगे इन अस्थाई रैन बसेरों में
— 7 जगह निगम ने बना रखे स्थाई रैन बसेरे
जयपुर। सर्दी को देखते हुए बेघर लोगों के लिए हेरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) की ओर से अस्थाई रात्रि विश्राम घर (रैन बसेरा) (Night Shelter) शुरू कर दिए है। हेरिटेज निगम क्षेत्र में 4 जगहों पर अस्थाई रैन बसेरे बनाए है, वहीं 7 जगहों पर स्थाई रैन बसेरे संचालित किए जा रहे है।
आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि अस्थाई रैन बसेरे प्रथम चरण में 4 जगहों पर शुरू किए जा रहे है। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे, खासा कोठी पुलिया के नीचे, परमानन्द हॉल, सहकार मार्ग, सी-स्कीम और हसनपुरा पुलिया के नीचे अस्थायी रूप से रैन बसेरा स्थापित होंगे। इनमें चारों रैन बसेरो में 260 लोगों को रहने की क्षमता होगी।
आयुक्त मीना ने बताया कि इनके अलावा नगर निगम हैरिटेज की ओर सेे 7 स्थानों पर स्थाई आश्रम स्थल (रैन बसेरा) पहले से संचालित किये जा रहे है। इनमें शहीद भगत सिंह पार्क, आदर्श नगर, रेलवे स्टेशन के पास, दूध मण्डी, पानीपेच तिराहा, नगर निगम विद्याधर जोन पुराना भवन, शास्त्री नगर, हटवाड़ा स्थित वृृद्धाश्रम भवन, गोविन्द देव जी के मन्दिर के पास जनता मार्केट के पास एवं बाल बसेरा रेलवे स्टेशन के पास स्थाई रैन बसेरा संचालित किया जा रहा है। इन रैन बसेरों में 320 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है।
आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को पानी, बिजली, मास्क, सेनेटाईजर, भोजन, सर्दी से बचने के लिए कपड़े, दवाईयां किट, साफ सफाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।

किस रैन बसेेरे की कितनी क्षमता
अस्थाई रैन बसेरा — लोगों की क्षमता
ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे — 80
खासा कोठी पुलिया के नीचे — 80
परमानन्द हॉल, सहकार मार्ग, सी-स्कीम — 50
हसनपुरा पुलिया के नीचे रैन बसेरा — 50
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो