जयपुरPublished: Nov 08, 2022 07:14:49 pm
Girraj Sharma
Heritage Municipal Corporation: हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बने दो साल पूरे होने पर भी संचालन समितियां नहीं बनाने और वार्डों में विकास कार्य नहीं होने को लेकर कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षद एकजुट हुए।
Heritage Municipal Corporation: जयपुर। हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बने दो साल पूरे होने पर भी संचालन समितियां नहीं बनाने और वार्डों में विकास कार्य नहीं होने को लेकर कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षद मंगलवार को एकजुट हुए। गुरूनानक जयंती का अवकाश हाेने के बाद भी करीब 19 पार्षद एकजुट होकर निगम मुख्यालय पहुुंचे। यहां पार्षद कुछ देर के लिए धरने पर बैठे और प्रदर्शन किया। सभी पार्षद इस दौरान महापौर और जयपुर के विधायकों को भी कोसते हुए नजर आए।