scriptCOVID 19 : 100 वार्डों में किया 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR SANITIZE | Patrika News

COVID 19 : 100 वार्डों में किया 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव

locationजयपुरPublished: May 01, 2021 10:26:16 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

हेरिटेज नगर निगम ने परकोटे सहित शहर के 100 वार्डों को पिछले 15 दिन में सैनिटाइज (Sanitize) कर दिया है। इसमें निगम ने 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव (Sodium hypochloride spraying) कर दिया। इसके लिए निगम ने 15 अग्निमशन वाहन लगा रखे है। अब रोजाना 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर शहर को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है।

100 वार्डों में किया 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव

100 वार्डों में किया 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव

100 वार्डों में किया 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव
— हेरिटेज नगर निगम के 100 वार्डों को किया सैनिटाइज
— रोजाना 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का कर रहे छिड़काव
— 15 अग्निशमन वाहनों से किया जा रहा छिड़काव
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम ने परकोटे सहित शहर के 100 वार्डों को पिछले 15 दिन में सैनिटाइज (Sanitize) कर दिया है। इसमें निगम ने 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव (Sodium hypochloride spraying) कर दिया। इसके लिए निगम ने 15 अग्निमशन वाहन लगा रखे है। अब रोजाना 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर शहर को सैनिटाइज करने का काम किया जा रहा है।
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान हेरिटेज के सभी 100 वार्डों को सैनिटाइज कर दिया है। रोजाना 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, सचिवालय, हेरिटेज नगर निगम कार्यालय सहित जोन कार्यालयों और अन्य सरकारी भवन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर सैनिटाइज किया जा रहा है। अब शिकायत आने पर भी सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है। वार्डों में भी सैनिटाइजेशन का काम अभी जारी रखा जाएगा।
अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान हेरिटेज निगम के 100 वार्डों में 3350 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कर दिया गया है। गत 25 अप्रेल से 29 अप्रेल तक एक अभियान के रूप में रोजाना 500 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड से शहर के वार्डों को सैनिटाइज किया गया। अभी भी यह अभियान जारी है। प्रतिदिन 500 लीटर से ज्यादा सोडियम क्लोराइट का इस्तेमाल करके एक लाख लीटर सॉल्यूशन का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसके लिए 15 वाहन लगा रखे है। इसके अलावा घरों के अंदर भी सैनिटाइज के लिए विशेष टीमें लगा रखी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो