scriptजयपुर में टैक्स दाताओं की हो रही जांच, अब तक सामने आए 7751 टैक्स दाता | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR UD TAX | Patrika News
जयपुर

जयपुर में टैक्स दाताओं की हो रही जांच, अब तक सामने आए 7751 टैक्स दाता

JAIPUR Urban Development Tax जयपुर। हैरिटेज नगर निगम का खजाना खाली है। निगम प्रशासन ने शहर में नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) को लेकर शहर में सर्वे कराया तो 7 हजार 751 संपत्तियां सामने आई।

जयपुरJun 26, 2022 / 01:53 pm

Girraj Sharma

जयपुर में टैक्स दाताओं की हो रही जांच, अब तक सामने आए 7751 टैक्स दाता

जयपुर में टैक्स दाताओं की हो रही जांच, अब तक सामने आए 7751 टैक्स दाता

JAIPUR Urban Development Tax जयपुर। हैरिटेज नगर निगम का खजाना खाली है। निगम प्रशासन ने शहर में नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) को लेकर शहर में सर्वे कराया तो 7 हजार 751 संपत्तियां सामने आई। इनमें से 3 हजार 955 संपत्तियों पर निगम प्रशासन ने यूडी टैक्स लगा दिया है। वर्तमान में 250 करोड़ रुपए नगरीय विकास कर के बकाया चल रहा है।
हैरिटेज नगर निगम ने शहर में स्पेरोे कंपनी से यूडी टैक्स को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। कंपनी ने शहर में 10 हजार 565 संपत्तियों का सर्वे किया। निगम प्रशासन ने इसकी जांच की तो 7 हजार 751 संपत्तियां यूडी टैक्स के दायरे में पाई गई। वहीं 1814 संपत्तियां यूडी टैक्स के दायरे में नहीं मिली। हैरिटेज नगर निगम अफसरों ने बताया कि यूडी टैक्स के दायरे में आ रही संपत्तियों में से 3 हजार 955 संपत्तियों पर निगम प्रशासन ने यूडी टैक्स लगा दिया है। हालांकि शहर में यूडी टैक्स वसूली को लेकर सर्वे किया जा रहा है। इसके साथ ही निगम अफसर निजी कंपनी की ओर से किए जा रहे सर्वे की जांच भी कर रहे है।
कंपनी के सर्वे की जांच
हैरिटेज नगर निगम अधिकारियों की मानें तो स्पेरो कंपनी की ओर से शहर में किए गए यूडी टैक्स सर्वे को लेकर निगम में कई शिकायतें सामने आई। कंपनी की मनमानी की शिकायतों के बाद निगम प्रशासन उसकी ओर से किए गए सर्वे की जांच के आदेश दिए। वहीं अफसरों को यूडी टैक्स वसूली की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। जनता की शिकायतों के बाद महापौर मुनेश गुर्जर ने भी स्पैरो कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इसके बाद अधिकारियों को नए व पुराने सर्वे को क्रॉस चैक करने के निर्देश दिए गए।

Home / Jaipur / जयपुर में टैक्स दाताओं की हो रही जांच, अब तक सामने आए 7751 टैक्स दाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो