scriptनगर निगम को याद आया यूडी टैक्स, अब कार्रवाई | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR UD TAX CAMPAIGNG | Patrika News

नगर निगम को याद आया यूडी टैक्स, अब कार्रवाई

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2021 09:20:13 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

हैरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) अब बकाया यूडी टैक्स (Outstanding UD Tax) जमा नहीं कराने वालों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए नगर निगम अभियान शुरू करेगा। पहले 10 लाख रुपए से अधिक बकायादारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। महापौर मुनेश गुर्जर व निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों को यूडी टैक्स जमा करने को लेकर विशेष अभियान (UD TAX CAMPAIGNG) चलाने के निर्देश दिए।

नगर निगम को याद आया यूडी टैक्स, अब कार्रवाई

नगर निगम को याद आया यूडी टैक्स, अब कार्रवाई

नगर निगम को याद आया यूडी टैक्स, अब कार्रवाई
— हेरिटेज नगर निगम महापौर ने जारी किए निर्देश

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम (Heritage Municipal Corporation) अब बकाया यूडी टैक्स (Outstanding UD Tax) जमा नहीं कराने वालों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए नगर निगम अभियान शुरू करेगा। पहले 10 लाख रुपए से अधिक बकायादारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
महापौर मुनेश गुर्जर व निगम आयुक्त अवधेश मीणा ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों को यूडी टैक्स जमा करने को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि यूडी टैक्स जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ शीघ्र ही अभियान चलाएगा। इस संबंध में जोन उपायुक्तों के साथ राजस्व अधिकारियों को 10 लाख रुपए से अधिक के बकाया यूडी टैक्स वालों को नोटिस जारी कर सीज करने की आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सफाई में लापरवाही, कार्मिकों की खिंचाई
बैठक में परकोटे सहित जयपुर शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर हैरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर ने निगम अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की खिंचाई की। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर मुनेश गुर्जर ने शहर की सफाई व्यवस्था को जीरो बताते हुए जोन उपायुक्तों की भी खिंचाई की। उन्होंने कहा कि फील्ड में रहने के निर्देशों के बावजूद जोन उपायुक्त कार्यालयों में रहते हैं। उपायुक्तों को फील्ड की लोकेशन भेजने के निर्देश दे रखे है, लेकिन वे पालना नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्रेटर के मुकाबले हैरिटेज में ज्यादा कर्मचारी होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है, जबकि ग्रेटर के मुकाबले नगर निगम हैरिटेज का एरिया छोटा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो