इससे पहले निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवनियुक्त आयुक्त विश्राम मीना का स्वागत किया। वहीं निर्वतमान आयुक्त अवधेश मीना का जोधपुर विकास प्राधिकरण में स्थानांतरण होने पर महापौर मुनेश गुर्जर की उपस्थिति में विदाई दी गई। इस बीच महापौर मुनेश गुर्जर ने कहा कि गत सवा साल में निगम हैरिटेज में कई चुनौतियों का मिलकर समाधान किया है, आशा है आने वाले समय में भी निगम हैरिटेज में अच्छा काम होगा। महापौर ने नये आयुक्त विश्राम मीना का स्वागत करते हुए सहयोग से काम करने की बात कही।
आयुक्त ने दिए ये निर्देश
आयुक्त विश्राम मीना ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि मानसून के दौरान अतिवृष्टि में नालों के चोक होने से शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है, इसलिए जो नाले साफ होने बाकि है, उन्हें तत्काल साफ करवाया जाए। निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।