scriptहैरिटेज नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 21 को मतदान, 23 को होगी मतगणना | Heritage Nagar Nigam Bye Election Programme Release Jaipur News | Patrika News

हैरिटेज नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 21 को मतदान, 23 को होगी मतगणना

locationजयपुरPublished: Dec 06, 2021 05:07:25 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

दो पार्षदों के निधन के बाद हैरिटेज नगर निगम में खाली पड़े वार्ड 57 और 97 में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। दोनों वार्डों में 21 दिसंबर को मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए 10 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

हैरिटेज नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 21 को मतदान, 23 को होगी मतगणना

हैरिटेज नगर निगम के दो वार्डों में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 21 को मतदान, 23 को होगी मतगणना

जयपुर।

दो पार्षदों के निधन के बाद हैरिटेज नगर निगम में खाली पड़े वार्ड 57 और 97 में उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। दोनों वार्डों में 21 दिसंबर को मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव के लिए 10 दिसंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
वार्ड 57 के बीजेपी पार्षद महेंद्र कुमार ढलेत और वार्ड संख्या 97 की कांग्रेस पार्षद माया देवी के निधन के बाद ये दोनों 2 वार्ड रिक्त पड़े थे। वार्ड 57 अनुसूचित जाति और वार्ड 97 अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। आपको बता दें कि हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस के 47 पार्षद हैं। कांग्रेस ने 9 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बोर्ड बनाया था। वहीं भाजपा के 42 पार्षद जीत कर आए थे और भाजपा को दो निर्दलीय पार्षदों का भाजपा को समर्थन मिला था। हालांकि समितियों का गठन नहीं होने से निर्दलीय पार्षद इन दिनों महापौर से नाराज चल रहे हैं। आपको बता दें कि जयपुर में पहली बार दो नगर निगम का गठन किया गया है, जिसके बाद पहली बार कांग्रेस का बोर्ड बना है। हालांकि कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, लेकिन निर्दलीयों के दम पर कांग्रेस ने अपना बोर्ड बना लिया। इन दोनों वार्डों में एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस काबिज थी। ऐसे में दो पार्टियों के बीच ही सीधी टक्कर होगी।
ये है उप चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम

उप चुनाव के कार्यक्रम के तहत 10 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 11 दिसंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा और 13 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 14 दिसंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन करने के बाद 21 दिसंबर को सुबह 7:30 बजे से 5:30 बजे तक मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो