scriptहैरिटेज निगम में घमासान, अधिकारी ने पार्षद को धक्का देकर बाहर निकालने को कहा, देखें वीडियो | Heritage nagar nigam jaipur bjp parshad and officer fight | Patrika News

हैरिटेज निगम में घमासान, अधिकारी ने पार्षद को धक्का देकर बाहर निकालने को कहा, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2021 08:13:26 pm

हैरिटेज निगम: भाजपा विधायकों ने विद्युत शाखा के उपायुक्त पर लगाए अभद्रता के आरोप, पार्षद: मुझे उठाकर बाहर फेंकने को कहा उपायुक्त: झूठ, जो वीडियो बना रहा था उसे रोका
 

a4.jpg
अश्विनी भदौरिया / जयपुर। हैरिटेज नगर निगम में भाजपा पार्षदों ने विद्युत शाखा के उपायुक्त पर अभद्रता के आरोप लगाए। सोमवार को दोपहर बाद पार्षद सुरेश नावरिया वार्ड में वाटरकूलर लगवाने के लिए उपायुक्त एसके बिसारिया के कार्यालय पहुंचे।
उनका आरोप है कि बातचीत के दौरान बिसारिया ने अभद्रता की और मुझे उठाकर बाहर फेंकने को कहा। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, बिसारिया का कहना है कि आए दिन अभद्रता के साथ ये पार्षद बातचीत करते हैं। पार्षद के साथ जो व्यक्ति आया था, वो वीडियो बना रहा था। उसको लेकर आपत्ति जताई थी।
घटना के बाद भाजपा के करीब 30 पार्षद एकत्र हुए और आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आयुक्त अवधेश मीणा ने सभी पार्षदों को बुलाया और उनकी बात सुनी। आयुक्त ने कहा कि इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को सुबह 11 बजे आयुक्त ने बैठक बुलाई है। इसमें भाजपा के पार्षद और विद्युत शाखा के उपायुक्त मौजूद रहेंगे।

निगम का कांग्रेसीकरण हो रहा
पार्षद कुसुम यादव ने कहा कि हैरिटेज निगम का कांग्रेसीकरण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों के काम प्रमुखता से हो रहे हैं। भाजपा पार्षदों की नहीं सुनी जा रही। वहीं, पार्षद मनीष पारीक ने कहा कि पहले साधारण सभा की बैठक में महापौर मुनेश गुर्जर बाहर निकालने की बात कहती हैं और अब अधिकारी भी वैसी ही भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो