scriptHeritage Nagar Nigam Jaipur Drain Cleaning | अब 20 दिन में नाले साफ, जोन उपायुक्त को सौंपी जिम्मेदारी | Patrika News

अब 20 दिन में नाले साफ, जोन उपायुक्त को सौंपी जिम्मेदारी

locationजयपुरPublished: May 26, 2023 03:49:04 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Heritage Nagar Nigam: राजधानी में इस बार देरी से शुरू हुई नालों की सफाई का काम नगर निगम के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। मानसून से पहले नालों की सफाई नहीं हुई तो शहर की सड़कें दरीया बन जाएगी।

अब 20 दिन में नाले साफ, जोन उपायुक्त को सौंपी जिम्मेदारी
अब 20 दिन में नाले साफ, जोन उपायुक्त को सौंपी जिम्मेदारी

जयपुर। राजधानी में इस बार देरी से शुरू हुई नालों की सफाई का काम नगर निगम के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। मानसून से पहले नालों की सफाई नहीं हुई तो शहर की सड़कें दरीया बन जाएगी। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम ने अगले 20 दिन में चारों जोन क्षेत्र के नालों को साफ करने का निगम अधिकारियों को टारगेट दिया है। वहीं नाला सफाई की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी भी जोन उपायुक्तों को सौंपी है। ग्रेटर नगर निगम में भी नाला सफाई का काम धीमी गति से चल रहा है। सिर्फ मुख्य मार्गों के नालों को साफ करने पर दोनों नगर निगमों की नजर है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.