scriptतापमान ने बढ़ाई फलों की गर्मी, तरबूज हुआ लाल, खरबूज के भी बढ़े भाव | high rate of fruits in summer in jaipur | Patrika News

तापमान ने बढ़ाई फलों की गर्मी, तरबूज हुआ लाल, खरबूज के भी बढ़े भाव

locationजयपुरPublished: Apr 21, 2019 12:06:09 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

भले ही बारिश से राहत मिली हो, मगर गर्मी के राहत पहुंचाने वाले फलों के भाव अभी भी गर्म है

Jaipur

तापमान ने बढ़ाई फलों की गर्मी, तरबूज हुआ लाल, खरबूज के भी बढ़े भाव

देवेंद्र सिंह भाटी / जयपुर. तेज गर्मी के बीच अभी कुछ दिन के लिए भले ही बारिश से राहत मिली हो, मगर गर्मी के राहत पहुंचाने वाले फलों के भाव अभी भी गर्म है। बताया जा रहा है कि इस बार दो सप्ताह पहले बाजार में आई तरबूज और खरबूजे की फसल कमजोर है। इसके चलते खरबूज 50 रुपए प्रति किलो के ऊपर बिक रहा है, जो गत वर्ष इस दौरान 20 से 25 रुपए प्रति किलो था। वहीं तरबूज भी 25 रुपए किलो तक बिक रहा है, जो पिछले साल 10 से 15 रुपए प्रति किलो था। वैसे देखा जाए तो आम को छोड़ इन दिनों सभी फलों में तेजी है।
पिछले दिनों पड़ी तेज गर्मी के कारण फलों के दाम 25 से 30 फीसदी बढ़े हैं। सबसे अधिक मार अंगूर और सेब पर पड़ी है, इनके दामों में 30 फीसदी तक तेजी दर्ज हुई है। बढ़ते दामों की वजह से आम आदमी की पहुंच से अधिकांश फल दूर होते जा रहे हैं।

अंगूर, संतरा कुछ दिन के मेहमान

नासिक से आ रहे अंगूर और संतरे की भी बाजार में अभी आवक जारी है। फल कारोबारियों का कहना है कि दोनों ही फल अपने आखिरी दिनों में हैं। अप्रेल आखिर या मई के पहले सप्ताह तक दोनों फलों की आवक समाप्त हो जाएगी। पिछले 15 दिनों में इन दोनों के फलों के दाम 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। अंगूर 100 रुपए प्रति किलो के पार जा चुका हैं।

आम की दस्तक

चेन्नई से आने वाला सफेदा व बेंगलुरु से आने वाला सिंदूरी आम के भाव गत वर्ष की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा है, लेकिन जैसे-जैसे आवक बढ़ रही है, इनके भावों में नरमी आ रही है। फिलहाल मुहाना मंडी में आम की रोजाना 5 से 7 गाडिय़ां आ रही है। वहीं हापूस आम के भाव थोड़े नरम हुए है, 15 दिन पहले 300 रुपए बिकने वाला हापूस अब 200 से 250 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

दामों में कमी के आसार नहीं

मुहाना मंडी में फल कारोबारी योगेश शर्मा ने बताया कि गर्मियों की वजह से फलों के दाम बढ़े हैं। मंडी में अधिकांश फल बाहरी राज्यों से आ रहे हैं, जिन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा जा रहा है। इस कारण भी उनकी लागत बढ़ रही है। ऐसे में अगले एक-डेढ़ माह फलों के दामों में राहत की उम्मीद कम है।

फल————- 15 दिन——- पहले अब
सेब ————150-180 ——200-210
संतरा ———–40-50 ——–60-80
केला (दर्जन) —-20-25——- 30-35
अनार ———-70-80——— 90-100
अंगूर ———-50-70——– -80-120
तरबूज ———20-25 ———25-30
खरबूज ——–35-40———- 45-50

आम हुआ सस्ता

आम सफेदा ——80-90 ——-70-80
आम सिंदूरी —–100-110 ——-80-100
आम हापूस—— 280-300——- 200-250
(नोट: भाव रुपए प्रति किलो में)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो