scriptगायों का सरकार कैसे भी ध्यान रखे, अशोक गहलोत क्यों परेशान हो रहे हैं- माहेश्वरी | hindi news, ashok gehlot news, kiran maheshwari news | Patrika News

गायों का सरकार कैसे भी ध्यान रखे, अशोक गहलोत क्यों परेशान हो रहे हैं- माहेश्वरी

locationजयपुरPublished: Jun 27, 2018 02:39:32 pm

अशोक गहलोत के बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी का पलटवारकहा- बजरी माफिया तो कांग्रेस की सरकार ने पनपाया, हमने तो खत्म करने का काम किया

ashok gahlot

gehlot

जयपुर।
गायों के कल्याण के लिए शराब पर सेस लगाए जाने के मामले में अशोक गहलोत की ओर से दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा है कि गायों का सरकार ध्यान रख रही है। कैसे भी रखे, अशोक गहलोत क्यों परेशान हो रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को माहेश्वरी ने पत्रकारों से कहा कि गहलोत आपातकाल पर तो कुछ नहीं बोलते। उस समय जो हिटलरशाही थी। काला समय था, उसकी वो तारीफ कर रहे हैं। उस समय जो प्रताडऩाएं दी गई है। लोग उस समय को भूले नहीं हैं। इतिहास ही काला हो गया है। कांग्रेस तो परिवारवाद की जननी है। सारी योजनाएं राजीव गांधी, इंदिरा गांधी के नाम पर कर दीं, भाजपा आई तो उसने स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया और आज जितनी भी योजनाएं शुरू कि, सब स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से शुरू की। सच तो यह है कि अशोक गहलोत खुद लोकतंत्र के हत्यारे हैं। अशोक गहलोत को चीजों को भ्रमिक करना अच्छे से आता है। अशोक गहलोत चुटकियां लेने का काम करते रहते हैं। एेसा करने से पहले वे खुद का घर देख लें। सरकार गायों के कल्याण के लिए राजस्व बढ़ाने का रास्ता निकाल रही है। यदि शराब पर सेस लगा दिया तो क्या हुआ। राजस्व प्राप्ति का जरीया कोई भी चीज बन सकती है। वो खुद मुख्यमंत्री रहे हैं। इतना तो वो भी समझते हैं, लेकिन अपनी चतुराई दिखा जनता को जो भ्रमित करने की कोशिश कर हैं। वह अब संभव नहीं है। वो कुछ भी कह सकते हैं,इससे सरकार को कोई लेना देना नहीं है। बजरी माफिया पनपाने के आरोपों पर माहेश्वरी ने कहा कि यह काम तो कांग्रेस ने किया था। एक ही व्यक्ति को बजरी का ठेका दे दिया गया। भाजपा की सरकार आई तो माफिया राज खत्म करने की कोशिशें शुरू हुई है।
तिवाड़ी के जाने से कोई फर्क नहीं
माहेश्वरी ने कहा कि घनश्याम तिवाड़ी के पार्टी से चले जाने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा एक केडर बेस पार्टी है। हम परिवारवाद नहीं करते। ये तिवाड़ी का निर्णय वे कुछ भी करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्होंने कहा कि वह तो बनना ही है। जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष तय हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो