scriptहर तीसरे घंटा स्मार्टफोन पर बिताते हैं हिंदुस्तानी : सर्वे | Hindustani spends every third hour on smartphone | Patrika News

हर तीसरे घंटा स्मार्टफोन पर बिताते हैं हिंदुस्तानी : सर्वे

locationजयपुरPublished: Jan 07, 2020 07:11:00 pm

Submitted by:

Khusendra Tiwari

वेकिंग ऑर्स पर हुआ सर्वे

हर तीसरे घंटा स्मार्टफोन पर बिताते हैं हिंदुस्तानी :  सर्वे

हर तीसरे घंटा स्मार्टफोन पर बिताते हैं हिंदुस्तानी : सर्वे

जयपुर . स्मार्टफोन आज की दुनिया में लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गयी है। हम यह भी कह सकते है कि यंगस्टर्स की बढ़ती दीवानगी के चलते अब स्मार्टफोन की दीवानगी लगातार बढ़ रही है। एक अध्ययन में इसी से जुड़े एक खास जानकारी मिली है अध्ययन के परिणाम आश्चर्य पैदा करने वाले है। जय अध्ययन एक स्मार्टफोन कंपनी और साइबरमीडिया रिसर्च की ओर से किया गया है जो सामाजिक पारिवारिक दायरे से संबंधित है सर्वे में बताया गया है कि पिछले कुछ समय में बहुत सी चीजें बदल गई है।
इस अध्ययन में बताया गया है कि किस तरह हमारे जीवन में स्मार्टफोन प्रभाव डाल रहे हैं इसके अलावा उपयोगकर्ताओं के रुझान पैटर्न और आदतों पर भी इसमें प्रकाश डाला गया है। लगभग 2000 लोगों पर किए गए इस अध्ययन में यह बताया गया है कि 18 से 45 साल की उम्र के लोग किस तरह अपने स्मार्टफोन का यूज़ करते हैं इस अध्ययन में 36% महिलाएं और 64% पुरुष है अध्ययन के अनुसार 75% लोगों के पास स्मार्टफोन था उन्होंने अपना पहला स्मार्टफोन अपनी किशोरावस्था में ही खरीदा था इसके अलावा बच्चों में से 41% हाई स्कूल और स्नातक से पहले ही फोन खरीदने की सूचना मिली है। सभी में जानकारी मिली है कि लोग अपने स्मार्टफोन का यूज करने के लिए अपने जागने का एक तिहाई खर्च करते हैं। यानी यानी अल्लो के जीवन का एक तिहाई हिस्सा अब स्मार्टफोन में व्यतीत होता है एक अनुमान के मुताबिक 1 साल में लगभग 18 घंटे यूजर अपने स्मार्टफोन पर खर्च करते हैं वही अध्ययन में यह भी मालूम पड़ा है की यूजेस 5 मिनट से ज्यादा कन्वर्सेशन अपने फैमिली और फ्रेंड्स से नही कर रहे हैं। सीएमआर के हेड इंडस्ट्री इंटेलिजेंस प्रभु राम का कहना है कि सर्वेक्षण से पता चला है कि लोगों की स्मार्टफोन की निर्भरता लगातार बढ़ती चली जा रही है वही स्मार्टफोन कंपनी के निदेशक निपुण मैरी ने भी इसको माना है। इस सर्वेक्षण में और भी कई दिलचस्प निष्कर्ष निकले हैं निष्कर्ष में पता चला है कि 73% युवक ने कहा है की पूर्ण की निरंतर उपयोगिता के चलते उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है 5 में से 3 लोग इस बात को लेकर सहमत हुए हैं उन्होंने माना है कि मोबाइल उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है उसका यह भी कहना है कि खुशहाल जीवन जीने में भी उनका फोन उन्हें मदद करता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो