scriptस्कूलों को मिलेंगे प्रधानाध्यापक | Hm Counseling In Bikaner | Patrika News

स्कूलों को मिलेंगे प्रधानाध्यापक

locationजयपुरPublished: Oct 14, 2019 12:16:17 pm

Submitted by:

MOHIT SHARMA

आज से शुरू होगा दस्तावेज जांच और पदस्थापन का काम, बीकानेर निदेशालय में होगी काउंसलिंग, 18 अक्टूबर तक होगी काउंसलिंग

प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग आज से

प्रधानाध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग आज से

जयपुर। सरकारी स्कूलों को जल्द ही नए प्रधानाध्यापक मिलेंगे। प्रधानाध्यापक पद के लिए भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आज से प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय भर्ती परीक्षा 2018 के आरपीएससी से चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू हो जाएगी। आरपीएससी से चयनित 1155 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए दस्तावेज जांच और पदस्थापन के लिए काउंसलिंग का कार्य आज से शुरू हो गया। यह काम 18 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद इन्हें स्कूलों में नियुक्ति मिल जाएगी।
काउंसलिंग माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में होगी। शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि काउंसलिंग में दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता, एकल महिला, अन्य महिला व पूर्व सैनिकों को विद्यालय चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी आज निदेशालय में उपस्थित होकर काउंसलिंग के लिए दिखाई गए रिक्त स्थानों का चयन कर सकेंगे।
पदस्थापन काउंसलिंग के लिए विभाग ने वरीयता जारी की है। इसमें सबसे पहले दिव्यांग अभ्यर्थी फिर असाध्य रोगी, विधवा, एकल महिला, सामान्य महिला, पूर्व सैनिक और अंत में पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। काउंसलिंग शेडयूल में 14 और 15 अक्टूबर को विशेष वर्ग की काउंसलिंग होगी। आज सभी दिव्यांग, असाध्य रोगी, विधवा, परित्यक्ता, अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके बाद कल एकल महिला, महिला और पूर्व सैनिकों की काउंसलिंग होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो