जयपुर

Hogwarts Legacy : थोड़ा और इंतजार… अगले साल 10 फरवरी को होगा लॉन्च

ई-गेम्स…

जयपुरAug 14, 2022 / 09:03 pm

Aryan Sharma

Hogwarts Legacy : अभी करना होगा थोड़ा और इंतजार, अगले साल 10 फरवरी को होगा लॉन्च

नई दिल्ली. हैरी पॉटर (Harry Potter) प्रशंसक हॉगवर्ट्स लेगेसी (Hogwarts Legacy) वीडियो गेम को लेकर खासे उत्साहित हैं। लेकिन अब उन्हें इस गेम के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, हैरी पॉटर थीम पर बेस्ड इस गेम का ऐलान काफी पहले हो गया था और प्रशंसकों को इसके रिलीज होने का इंतजार था। लेकिन अब यह गेम 10 फरवरी, 2023 को लॉन्च होगा। डेवलपर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा ट्विटर (Twitter) पर की है।

सभी प्लेटफॉर्म पर होगा उपलब्ध
डेवलपर्स के अनुसार हॉगवर्ट्स लेगेसी गेम पर्सनल कम्प्यूटर, प्ले स्टेशन 4 व 5 (PlayStation 4 & 5), एक्सबॉक्स वन (Xbox One) व सीरीज एक्स (Xbox Series X) और गेमिंग कंसोल्स (gaming consoles) पर खेलने को उपलब्ध होगा। हालांकि इस गेम को निंतेंदो स्विच (Nintendo Switch) पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन अभी तक उसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

2020 में हुआ था गेम का ऐलान
हैरी पॉटर फैंस को अब हॉगवर्ट लेगेसी के लिए करीब 6 महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। हॉगवर्ट्स लेगेसी गेम का ऐलान एवलांच सॉफ्टवेयर (Avalanche Software) ने 2020 के अंत में कर दिया था। तब से ही प्रशंसक इसके लॉन्च के इंतजार में हैं। पहले कहा गया था कि यह गेम 2021 में रिलीज होगा, लेकिन फिर इसे खिसका दिया गया। उसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह 2022 के अंत तक रिलीज हो सकता है।लेकिन अब इसे 2023 यानी अगले साल तक खिसका दिया गया है। डेवलपर्स ने यूजर्स से थोड़ा और वक्त मांगा है ताकि इस गेम को और बेहतर बनाया जा सके। हाल ही में कंपनी ने इस गेम का एक ट्रेलर लॉन्च किया था।

Home / Jaipur / Hogwarts Legacy : थोड़ा और इंतजार… अगले साल 10 फरवरी को होगा लॉन्च

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.